ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिनल कॉपी
नई दिल्ली: आने वाले कुछ ही दिनों में देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए नेता कई तरीके की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार सिंगल रहने वाले लड़कों को मुआवजा देने की घोषणा कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार को इस बात का पता है कि देश में सिंगल रहने वाले लड़कों की तादाद कहीं ज्यादा है जो कि एक बड़ा वोट बैंक साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए सरकार इन लड़कों पर नजर गड़ाए हुए हैं। जब से इस बात की खबर दूसरों को पता चली है तमाम लड़के खुशी मना रहे हैं। लड़कों का कहना है कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने उनकी सुध ली है। लड़कों का कहना है कि वह सिंगल रहते हैं। लेकिन सरकार ने उनके दुख को समझा है इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं।
सिंगल लड़कियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि वह कई सालों से इस बात की मुहिम चला रहे हैं कि सिंगल लड़कों को मुआवजा दिया जाए। आखिरकार सरकार ने उनकी सुनी है अब अपना यह आंदोलन वापस ले रहे हैं और सरकार को धन्यवाद भी दे रहे हैं। राहुल का कहना था कि कई सालों से वह सिंगल हैं इसी को देखते हुए वह सिंगल लड़कों का दुख-दर्द समझते हैं और वह कई सालों से मांग उठा रहे थे कि सिंगल लड़कों को मुआवजा दिया जाए। आखिरकार सरकार ने उनकी बात सुन ली है। अब वह सभी युवाओं से अपील करेंगे कि जिन को मुआवजा मिले वह सरकार को वोट जरूर दें। अभी देखना होगा कि चुनाव के सीजन में की गई घोषणा कितनी कारगर साबित हो पाती है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास ने उसकी नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें