प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो, रेस्टोरेंट ने लॉन्च की महागठबंधन खिचड़ी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपना पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में पहुंची। इस इलाके को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहा जाता है। मुख्यमंत्री के गढ़ में प्रियंका गांधी ने अपना एक रोड शो भी किया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी के रोड शो की लाइव स्क्रीनिंग योगी आदित्यनाथ देख रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कई तरीके की बातें सीखी। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ कई बाते सीखने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान रख रहे थे कि प्रियंका गांधी के साथ आए हुए नेताओं का ध्यान किस तरफ है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक उसी तरीके से प्रियंका गांधी के रोड शो पर नजर रखे हुए थे जिस तरीके से फिल्म उरी में प्रधानमंत्री मोदी। ये भी पढ़ें : ब...