सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आकाश अंबानी की सगाई में नाराज हुए फूफा, मनाने के लिए मुकेश अंबानी को देना पड़ा ये स्पेशल ऑफर

आकाश अंबानी अपनी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता के साथ  मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में उस वक्त हंगामा मच गया जब फूफा जी नाराज़ हो गए, ऐसे नाराज़ हुए कि अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, पहले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन फूफा जी नहीं माने, फिर आकाश की मां नीता अंबानी उन्हें मनाने पहुंची, चूंकि फूफा जी जिस कमरे में बैठे थे वो बहुत बड़ा था इसलिए आवाज़ सीधे उन तक पहुंच नहीं रही थी, यही नहीं ऐन मौके पर रिलायंस जियो का नेटवर्क भी धोखा दे रहा था, फूफा जी के पास एयरटेल का नंबर था और नीता अंबानी जियो से फोन कर रही थीं इसलिए बार-बार कॉल डिस्कनेक्ट हो रही थी, खैर नीता अंबानी की कई कोशिशों के बाद फूफा जी की तरफ से यही सुना गया कि मुकेश को बुलाओ तभी बात करूंगा वीडियो - बेटे आकाश की सगाई में खूब नाचीं नीता अंबानी खैर बात मुकेश अंबानी तक पहुंची, मुकेश अंबानी भागते-भागते पहुंचे जिसके बाद फूफा जी ने दरवाज़ा खोला, पूछने पर उन्होने बताया कि उनकी नाराज़गी की वजह मुकेश अंबानी का मुंहलगा पंडित है, पंडित की वजह से ही उन्हें गुस्सा आया है, बकौल फूफा वो चुपचाप ...

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो में ना गाड़ियां उड़ीं न फिल्मी स्टंट, लोग निराश

प्रतीकात्मक तस्वीर  बुधवार को लोग टीवी के सामने जमे रहे। देर रात तक टीवी के चैनल बदलते रहे। एक और भारत ने क्रिकेट के मैदान पर आयरलैंड को धोया तो वहीं दूसरी और भारतीय सेना को पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते देखा गया। मोदी सरकार ने बुधवार शाम सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी कर दिए। वीडियो को सभी टीवी चैनल्स ने देर रात तक दिखाया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के प्रवक्ताओं ने उन नेताओं पर निशाना साधा जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। वीडियो को देखकर लोगों ने सेना के साहस की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों को किसी भी वीडियो में गाड़ीं बम धमाके से उड़ाती नहीं दिखी। इसीलिए कुछ लोगों को वीडियो में कोई खास मजा नहीं आया।  पाकिस्तान के आतंकियों को मारने के लिए सेना ने केवल बमों का इस्तेमाल किया। सेना ने पाकिस्तान की कारों और हेलीकॉप्टर को बम या मिसाइल से नहीं उड़ाया। मतलब साफ है इन सारे वीडियो में फिल्म मजा नहीं आया। वीडियो को कई बार कई टीवी चैनल्स पर देख चुके राज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार चाहती तो इन वीडियो को थोड़ा फिल्मी अंदाज में पेश कर सक...

विजय माल्या करेंगे क्रेडिट कार्ड का बिल न दे पाने वालों की मदद

विजय माल्या पर बैंकों का 9 हज़ार करोड़ से ज्यादा पैसा लेकर भागने का आरोप है ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग विजय माल्या ने उन हज़ारों उधारीवालों को मदद देने का फैसला किया है जो अपनी औकात से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग कर लेते हैं... माल्या उन लोगों को ये बताएंगे कि आखिर कैसे वो ज़्यादा शॉपिंग करके भी बैंक को कम पैसा दे सकते हैं... और इसके साथ ही वो ये भी सिखाएंगे आखिर कर्ज़ लेकर लोग अय्याशी के साथ जी सकते हैं... लम्बे समय से कर्ज़खोर एसोसिएशन माल्या से ऐसे लेक्चर की मांग कर रहा था... जिसे आखिरकार मान लिया गया है... माल्या ने कहा है कि औकात से ज़्यादा कर्ज़ लेना और सिर्फ थोड़ा सा वापस करके सेटलमेंट करना असल में एक तरह की कला है जिसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जानना चाहिए. ये भी पढ़ें : विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी माल्या फिलहाल भारत नहीं आ सकते हैं ऐसे में वो ऑनलाइन लेक्चर ले कर लोगों को सिखाएंगे... एक कोर्स सीखने की ...

बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव बिहार में 12वीं और 10वीं के अच्छे नतीजों के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने देशभर के न्यूज़ चैनलों को संपादक को Live Test में बैठने का सीधा चैलेंज दिया है कि न्यूज़ चैनल के संपादक उनके टेस्ट में पास होकर दिखा दें, दरअसल तेजस्वी यादव ने ये चैलेंज इसलिए दिया है क्योंकि न्यूज़ चैनलों में आज भी उन्हें ना तो डिबेट शो में नहीं बुलाया जाता है और ना ही किसी सीनियर रिपोर्टर को उनका इंटरव्यू करने ही भेजा जाता है, जब भी वो नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा बयान देते हैं संपादक को मजबूरी में उनकी बात सुननी पड़ती है, लेकिन इसके लिए किसी भी जूनियर रिपोर्टर को उनके पास भेज देते हैं, इसीलिए तेजस्वी यादव नाराज़ हैं और संपादकों के ज्ञान को टेस्ट करने के लिए उन्होंने खुला चैलेंज दे दिया है, यही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में देश के कई नामी न्यूज़ चैनलों के संपादकों को टैग कर दिया है, बस इंतज़ार है कि इनमें से कौन उनका चैलेंज स्वीकार करता है ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, क...

दिल्ली में इमरजेंसी का विरोध करने अस्पताल के बाहर जमा हो गए बीजेपी कार्यकर्ता

हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए जब इमरजेंसी का विरोध कर रहे लोग जवाहर लाल लोहिया अस्पताल के बाहर जमा हो गए... और नारेबाज़ी शुरू कर दी... इन कार्यकर्ताओं ने कहा देश में जगह जगह अस्पतालों में इमरजेंसी है... ये सब कांग्रेस ने शुरू करवाया इसे तुरंत बंद करना चाहिए... कुछ नेताओं ने तो खुद ही इमरजेंसी बंद करने की कोशिश भी की... हालांकि पुलिस बार बार कहती रही कि इस इमरजेंसी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन फिर भी बीजेपी के युवा कार्यकर्ता ये कह कर अड़े रहे कि पुलिस भी कांग्रेस से मिल गई है और इमरजेंसी के पक्ष में है BJP के युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए  प्रदर्शन कर रहे दीपक गोयल उर्फ भोलू ने बताया कि बचपन से ही उसे बताया गया था कि इमरजेंसी खराब लेकिन फिर भी वो इस बात से हैरान था कि हर जगह इमरजेंसी होने के बाद भी कोई उसे खत्म करने की कोशिश नहीं कर रहा... अब न्यू इंडिया में उसके जैसे नौजवानों के कंधे पर ही ये ज़िम्मेदारी है कि वो भारत से इमरजेंसी हटाए... वहीं एक दूसरे प्रदर्शनकारी मुन्ना पांडे ने बताया कि वो सिर्फ दिल्ली ही नहीं ...

FIFA को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया फेक, बोले अमेरिका में फुटबॉल की सारी खबरें झूठी मानी जाएंगी

जब डोनाल्ड ट्रंप गुस्से में आते हैं तो उनका मुंह कुछ इस तरह का हो जाता है  FIFA World Cup 2018 में अमेरिका की फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस बात से अमेरिकी फैन्स काफी दुखी हुए तो वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति गुस्से में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फीफा वालों पर भड़क गए और फीफा पर सवाल उठा दिए।  साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वो अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप को मान्यता नहीं देंगे। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार वर्ल्ड कप की सारी खबरों को अमेरिका में फेक माना जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका में राजनीति माहौल काफी खराब हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका में मेसी और रोनाल्डो के करोड़ों फैन्स हैं। कुछ अमेरिकी लोगों ने ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है, इन लोगों ने जो पोस्टर हाथों में लिए थे उस पर लिखा था कि जो भी चीज़ ट्रंप को पसंद नहीं आती उसे पूरे अमेरिका पर पसंद ना आने के लिए क्यों थोप रहे हैं पढ़ें - जब किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप मिले तो दोनों में क्या बात हुई वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद देश की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर ...

इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला

इंग्लैंड में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट कोहली विराट कोहली अपनी टीम लेकर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, टीम बेहद उत्साहित और किसी भी कीमत पर अंग्रेज़ों को हराना चाहती है, लेकिन बकवास न्यूज़ आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहा है जिसने इंग्लैंड में कुछ ऐसा किया था जिससे पूरी दुनिया हैरान हो गयी थी, साल 1947 में भारत अंग्रेजों से आजाद हो गया। कई सालों तक अंग्रेजों ने भारत को लूटा। भारत का काफी धन अंग्रेज लूट कर ले गए। बताया जाता है कि करीब 27 साल बाद एक भारतीय खिलाड़ी ने अंग्रेजों को लूटने की कोशिश की थी। ये सच्ची घटना है कहीं से भी बकवास नहीं है,  हां, इस खिलाड़ी का नाम था सुधीर नाइक। साल 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड में गई थी, इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ सुधीर नाइक को ज़िम्मा दिया गया कि आप जितने रन चुरा सकते हो चुरा लो, लेकिन सुधीर तो जैसे अंग्रेज़ों से बदला लेने के लिए कुछ और चुराने की प्लानिंग कर चुके थे, शाम को जैसे ही अंधेरा हुआ सुनील एक बड़ी सी दुकान में पहुंचे जहां महंगे सामान मिल रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ ऐसा चुराना था जो आसानी से जेब में फिट...

गुरु पर नहीं लगा कोई आरोप तो भक्तों को आया गुस्सा, कहा कहीं फर्ज़ी बाबा तो नहीं

बाबा की प्रतीकात्मक तस्वीर (अमोल गुप्ते बाबा के किरदार में) एक आध्यात्मिक गुरु उस वक्त हैरानी में पड़ गए जब उनके भक्तों ने ये कह कर हंगामा शुरू कर दिया कि आखिर गुरु पर कोई आरोप क्यों नहीं लगा... भक्तों का कहना है कि ये गुरु पाखंडी है तभी इस पर आज तक ठगी, छेड़छाड़ जैसा कोई आरोप नहीं लगा... अगर ये गुरु सच्चा होता तो ज़रूर कोई न कोई इसकी शक्तियों से जल कर इस पर भी आरोप लगाता... लेकिन आज तक आखिर कैसे ये सभी आरोपों से दूर है... ज़रूर गुरु में ही कोई कमी होगी... भक्तों ने गुरु के आश्रम पर इतना हंगामा किया कि आखिरकार गुरु को आकर ये भरोसा दिलाना पड़ा कि वो जल्द ही कोई न कोई घोटाला करेंगे ताकि उनके भक्तों का भरोसा दोबारा हासिल किया जा सके... यही नहीं गुरु ने ये भी भरोसा दिलाया को वो अपने कांड की जानकारी खुद मीडिया को देंगे ताकि दूर दूर तक उनके भक्तों में ये संदेश पहुंच सके कि उनका गुरु भी पहुंची हुई चीज़ है... ओम बाबा जिन्हें संत समाज ने फर्ज़ी बाबा करार दिया है दिल्ली के पास उखाड़पुर के मशहूर गुरु की शोहरत दूर दूर तक है... सबसे खास बात ये है कि गुरु किसी से दक्षिणा में एक भी पैसा नह...

म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की

एलजी ऑफिस के वेटिंग रूम में सोफे पर सोए अरविंद केजरीवाल और दूसरे मंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपने रिश्ते सुधारने के लिए एलजी अनिल बैजल ने ऐतिहासिक फैसला किया है, केजरीवाल और उनके बीच जो खींचतान शुरूआत से ही चल रही है, उसे कम करने के लिए एलजी ने जो किया है उसे राजनीतिक पंडित बेहद बोल्ड कदम मान रहे है, उनके ऑफिस के वेटिंग रूम में जिस सोफे पर अरविंद केजरीवाल ने नौ दिनों तक धरना दिया उस सोफे को एलजी ने दिल्ली म्यूज़ियम में रखवाने का फैसला किया है जिससे भविष्य में लोगों को पता चल सके कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री ऐसा भी हुआ था जिसने उप राज्यपाल के सामने धरना देने से भी परहेज़ नहीं किया, वैसे कहा जाता है कि केजरीवाल सिर्फ एक चीज़ से ही परहेज़ करते हैं, दूसरों की बातों को सही मानने में, एलजी ऑफिस में मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अनिल बैजल एक तीर से दो शिकार कर रहे हैं, पहला ये कि लोगों में संदेश जा रहा है कि वो अरविंद केजरीवाल की बात सुन रहे हैं, दूसरा ये कि सोफा बहुत पुराना हो गया था इसी बहाने अब नया सोफा लग जाएगा दिल्ली के उप राज्यपा...

पीओके के पीएम ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को दिया गठबंधन का प्रस्ताव, रखी है अजीबोगरीब शर्त

PoK के प्रधानमंत्री फारूख हैदर खान जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी गठबंधन के टूट जाने के बाद राजनीतिक अस्थिरता का माहौल हो गया है, एक ओर जहां बीजेपी सरकार बनाने की जोड-तोड़ में लग गयी है वहीं कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस भी सरकार बनाने के फॉर्मूले तलाशने में जुट गए हैं, बीजेपी का कहना है कि उन्हें नए साथियों के साथ गठबंधन कर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने से कोई परहेज़ नहीं है, जब वो अपनी उलट विचारधारा वाली पीडीपी से हाथ मिला सकते हैं तो फिर वो किसी के साथ भी जाकर सरकार बना सकते हैं, बीजेपी नेताओं के इन बयानों को सुनकर पाकिस्तानी कब्ज़े वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री फारूख हैदर खान ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है, पीओके के पीएम का कहना है कि वो भी चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत कायम रहे, इसलिए वो सरकार बनाने में बीजेपी के साथ गठबंधन को तैयार हैं, फारूख हैदर खान के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान की सरकार के साथ-साथ उनकी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी राज़ी है पाकिस्तानी कब्ज़े वाले कश्मीर के पीएम ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही तो है लेकिन इसके साथ एक शर्त भी रख दी है, शर्त...

देश में जल्द बनाया जाएगा पार्किंग मंत्रालय, रेस में संबित पात्रा सबसे आगे

मोदी सरकार जल्दी ही कैबिनेट में ना सिर्फ विस्तार कर सकती है बल्कि एक नए मंत्रालय का गठन कर सकती है, दिल्ली एनसीआर सहित देश के दूसरे मेट्रो शहरों में पार्किंग की बढ़ती परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पार्किंग मंत्रालय बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, दरअसल देश में पार्किंग की समस्या कश्मीर की तरह गंभीर और गर्मी की तरह गर्म होती जा रही है, पीएम मोदी को उम्मीद है कि विकराल रूप ले चुकी पार्किंग की समस्या का समाधान पार्किंग मंत्रालय के ज़रिए ही किया जा सकता है, हाल ही में दिल्ली में हुई कैबिनेट की बैठक में ये तय हुआ था कि देश को अब पार्किंग मंत्रालय की ज़रूरत है, सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक संबित पात्रा पार्किंग मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, हालांकि, सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है मोदी सरकार में मौजूद सूत्रों से ये भी पता चला है कि पार्किंग मंत्री के लिए संबित पात्रा का नाम पीएम मोदी ने खुद प्रस्तावित किया है क्योंकि वो पिछले कई सालों से पार्टी के हर मुद्दे को न्यूज़ चैनलों पर बेहद अच्छे तरीके से मैनेज कर रहे हैं, मैनेज क...

बेंगलूरु में घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा कर्मचारी, वजह सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रतीकात्मक तस्वीर ऑफिस जाने के लिए लोग अक्सर अपनी  बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, बेंगलूरु में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक शख्स घोड़े पर बैठकर अपने ऑफिस पहुंचा, पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रूपेश कुमार वर्मा के घोड़े पर ऑफिस आने से लोग हैरान रह गए, यहां तक की एचआर के लोग गप्पें मारना छोड़ रूपेश को देखने पहुंच गए, घोड़े पर बैठे रूपेश के कंधे पर ऑफिस बैग, गले में टाई थी, घोड़े पर ऑफिस आए रूपेश की खबर आग की तरह पूरे ऑफिस में पहुंच गयी, लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, कुछ तो सेल्फी लेने के लिए इतने उतावले हो रहे थे कि उन्हें वहां मौजूद एचआर डिपार्टमेंट के लोगों की भी फिक्र नहीं रही अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म से लाखों लोग देख चुके हैं। जब लोगों ने रूपेश से पूछा कि वो घोड़े पर बैठकर ऑफिस क्यों आए तो उन्होंने इसकी वजह भी बताई। रूपेश का कहना था कि वो एक एनिमल लवर हैं और शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देना चाहते हैं। उनका उद्देश्य एनिमल प्रॉडक्ट के इस्तेमाल को रोकना है, वो भी डा...

CNG की वजह से रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी

सौजन्य - रेस 3 सलमान खान की फिल्म रेस-3 बड़े पर्दे पर आ गई है। लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं किया है। हालांकि, फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिर तक उन्होंने फिल्म का खूब प्रोमोशन किया। फिल्म के सीन असली लगें इसके लिए बेहतर तकनीक यूज की गई। फिल्म में दिखाई गई लग्जरी कारों को देखकर फिल्म के बजट का अंदाजा लगाया जा सकता है, पर इतना पैसा खर्च करने के बाद भी फिल्म की स्पीड काफी कम थी, खासतौर पर एक्शन सीन के दौरान पिकअप में बहुत कमी देखी गयी, क्योंकि जब रफ्तार बढ़ाने की जरूरत होती थी, सीएनजी की वजह से इसमें काफी देरी होती रही, यही नहीं शूटिंग के दौरान कई कारों में आग भी लग गयी जिससे अच्छा खासा नुकसान हुआ, बकवास न्यूज़ की छानबीन में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि जिन लग्ज़री गाड़ियाों का इस्तेमाल रेस 3 की शूटिंग में किया गया उनमें सीएनजी किट लगाने को कहा गया था जिससे थोड़े पैसे बचाए जा सके फिल्म में काम करने वाले एक साइड हीरो ने बताया कि सीएनजी की वजह से दो बड़े नुकसान हुए, कई कारों में आग तो लगी ही, पिकअप इतना कम हो ग...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी में ज़ुबानी जंग

©BakwasNews

फुटबॉल वर्ल्ड कप की फुटबॉल से खिलाड़ियों को डर, पाकिस्तान में बनी है गेंद कहीं फट ना जाए

Fifa World Cup 2018 शुरू हो चुका है और पहले मैच में रूस ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ही कई खिलाड़ियों में डर का माहौल है। कई खिलाड़ियो को फुटबॉल से डर लग रहा है। क्योंकि, फीफा वर्ल्ड कप में इस्तेमाल में की जाने वाली फुटबॉल पाकिस्तान में बनी है। कइयों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं किसी ने फुटबॉल में बम न रखा दिया हो। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप में इस बार पहली बार ऐसी फुटबॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें एक चिप लगी हुई है। इस चिप से हर कोई चिंतित है क्योंकि अगर इस चिप का कंट्रोल पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के हाथों में चला जाए तो कुछ भी हो सकता है भले ही खिलाड़ियों में डर का माहौल है लेकिन चिप के बारे में वर्ल्ड कप आयोजकों का कहना है कि गेंद में इंटीग्रेटेड एनएफसी चिप लगाई गई है जो सीधे स्मार्ट फोन ले जुड़ी हुई है। इस चिप के जरिए खेल के संबंधी कई अहम जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि इस फुटबॉल को इसकी सतह 3D होने के कारण आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस बार की फुटबॉल के बारे में ये भी दावा किया जा ...

मोदी का योग देखने आए एलियन, लोग बोले- बात वहां तक पहुंच गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लगे अफसरों में सात जून को हडकंप मच गया। वजह थी पीएम मोदी के आवास के ऊपर से उड़ती हुई किसी अंजान चीज का देखा जाना। दरअसल जब पीएम मोदी विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर उसका जवाब देने का वीडियो बना रहे थे, तभी कैमरों में आसमान में मंडराते एक अजीबोगरीब यान दिखा, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि जैसे नेताओं के जुमले चुनावी रैलियों में नज़र आते हैं वैसे ही यान कैमरों पर दिख तो रहा था लेकिन बाद में जब रिकॉर्डिंग चेक की गयी तो वहां कुछ भी नहीं था, कहा जा रहा है कि वो उड़ती हुई चीज और कुछ नहीं बल्कि एलियन थे। हालांकि काफी जांच के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ नहीं मिला। काफी कोशिश करने के बाद किसी एलियन को नहीं पकड़ा जा सका। मामला पीएम मोदी की सुरक्षा का था तो किसी भी अधिकारी ने इस पर बोलने से इनकार कर दिया। वीडियो देखें जब पीएम मोदी योग कर रहे थे बकवास न्यूज़ को इसरो और नासा में मौजूद सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि एलियन पीएम मोदी का योग देखने धरती पर आए थे, क्योंकि वहां पर इसकी खबर प्रकाश की गति से भी तेज़ रफ्त...

सीआईए का ईमेल लीक, ट्रंप और किम जोंग में न्यूक्लियर मिसाइलों पर नहीं बाल काले करने के फॉर्मूले पर हुई बातचीत

सिंगापुर के सैंटोसी द्वीप पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात पर सीआईए के ईमेल ने हंगामा मचा दिया है, जिस किम जोंग को ट्रंप आए दिन गाहे-बगाहे, सोते-जागते, उठते-बैठते हमला करने की धमकी दिया करते थे, उसी किम जोंग से उन्होंने मिलने पर बाल काले करने का फॉर्मूला मांगा, दोनों के बीच की ये सीक्रेट बातचीत कभी लीक नहीं होती अगर वहां आस-पास दो चार सीक्रेट एजेंट नहीं होते, वहां मौजूद प्रेसीडेंशियल सिक्योरिटी में तैनात एजेंट ने दोनों के बीच बातचीत सुन ली और इसकी पूरी रिपोर्ट अपने बॉस को दी, लेकिन एजेंट का भेजा ईमेल गलती से उसकी पत्नी के पास भी पहुंच गया और पूरी बात लीक हो गयी, सीक्रेट एजेंट ने दो ईमेल भेजा है उसके मुताबिक ट्रंप और किम जोंग के बीच बातचीत कुछ यूं हुई ट्रंप - मिस्टर किम वैसे तो आप बहुत मज़ेदार आदमी लगे मुझे, क्या मैं आपसे एक बेहद निजी बात पूछ सकता हूं किम जोंग - अरे तू कुछ भी पूछ भिड़ू, जब तेरी दो टके की धमकियों और न्यूक्लियर मिसाइलों ने नहीं घबराया तो तेरा सवाल किस खेत की मूली है, पूछ-पूछ बिंदास पूछ ट्रंप - यार मेरी बीवी मेरे बालों से बहुत चिढ़ती ...

वीडियो देखें - पीएम मोदी ने इस तरह दिया विराट कोहली को फिटनेस चैलेंज का जवाब

©BakwasNews

किम जॉन्ग और ट्रंप की मुलाकात करवाने पर भारतीय न्यूज़ चैनल को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग उन की मुलाकात करवाने के लिए भारतीय न्यूज़ चैनल्स को नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा... माना जा रहा है कि इन न्यूज़ चैनल्स की वजह से ही उन ने ट्रम्प से मुलाकात के लिए हामी भरी... दोनों के बीच सिंगापुर में मुलाकात हुई तो उन ने ट्रंप से कहा भी कि वो भारतीय चैनल्स से परेशान हो कर ही ट्रंप से मिलने आए हैं असल में भारत के कुछ न्यूज़ चैनल पिछले कुछ वक्त से लगातार किम जॉन्ग उन के तमाम प्लान दुनिया के सामने रख रहे थे... न्यूज़ चैनल्स तो कई ऐसे प्लान भी सामने ले आए जिनके बारे में खुद उत्तरी कोरिया के तानाशाह को जानकारी नहीं थी... अपने सारे प्लान हिंदी मीडिया पर लीक होता देख किम जॉन्ग उन काफी परेशान भी चल रहे थे... कई बार तो ऐसा भी हुआ कि उनके जनरल भारत के चैनल देख कर ही अपने प्लान बनाने लगे थे... खुद किम जॉन्ग उन ने बताया कि एक दो बार तो ऐसा भी हुआ कि उन्हें सपने में कोई प्लान आया और जब उन्होंने सुबह उठ कर हिंदी न्यूज़ चैनल देखे तो पता चला भारत में ये सूचना पहले से ही लीक हो चुकी है... ऐसे में उनके सामने कोई...

किम जोंग से मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा बयान

©BakwasNews

बगैर UPSC के अफसर बनने के लिए पकौड़े बनाने वालों में होड़, ब्लैक में बिकने लगे फॉर्म

मोदी सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि अब देश में बिना यूपीएससी की परीक्षा के बिना भी अफसर बना जा सकता है। इस खबर के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे ज्यादा खुशी पकौड़ा बेचने वालों को हुई। बताया जा रहा है कि देश के कई पकौड़े बनाने वालों ने पूरे दिन दो रुपये सस्ता पकौड़ा बेचा, देशभर में फॉर्म भरने की लाइन में कई पकौड़े बनाने वालों को देखा गया है, वो इस बात से भी उत्साहित हैं कि पहले भी पीएम मोदी इंटरव्यू में कह चुके हैं कि पकौड़ा बनाना भी रोज़गार है, फॉर्म भरने के बाद कई पकौड़ा बनाने वालों ने दावा किया कि उनकी सेटिंग हो गयी है, जल्दी ही वो अफसर बन जाएंगे, पकौड़ा बनाने वालों को मोदी सरकार ने उम्मीद है कि वो भी सरकार में अफसर बनकर कई तरह की योजनाएं बनाएंगे। कुछ समय पहले जब पीएम मोदी ने अपने भाषण में पकौड़ा बेचने वालों की बात की थी और विपक्ष के रोजगार के बयान पर भी प्रहार किया था तभी से पकौड़े बनाने वालों को अपना स्टैंडर्ड अप महसूस हो रहा है, दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास कई सालों से पकौड़ा स्टॉल लगाने वाले सुधीर ने बताया कि अगर उसे मौका मिला तो वो भी कई तरह की योजन...

प्रियंका चोपड़ा की भूमिका पर पाकिस्तान नाराज़, कहा पाकिस्तानियों से बेहतर आतंकी कोई नहीं

अमेरिकी टेलीविजन सीरीज़ क्वांटिको में आतंकी की भूमिका करने पर  पाकिस्तान प्रियंका चोपड़ा से नाराज़ हो गया है... पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने जानबूझ कर प्रियंका को भूमिका दिलवाई ताकि पाकिस्तान को नुकसान हो... पाकिस्तान ने कहा है कि पूरी दुनिया को पता है कि उसके यहां सबसे अच्छे आतंकवादी होते हैं... यही नहीं ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने के लिए ही गया था... ऐसे में भारतीय अभिनेत्री ने आतंकी की भूमिका निभा कर पाकिस्तान की क्षमता पर सवालिया निशान लगाया है... पाकिस्तान की खुफिया ऐसेंजियों को फिक्र है कि अगर दूसरे देश के अभिनेता आतंकी की भूमिका निभाने लग जाएंगे तो पाकिस्तान की आतंक की इंडस्ट्री पर फर्क पड़ सकता है... आतंक पाकिस्तान में सबसे बड़ा कारोबार है... प्रियंका चोपड़ा जैसे दूसरे नेताओं ने अगर आतंकियों की भूमिका की तो पाकिस्तानी कलाकार और आतंकियों को कोई नहीं पूछेगा... इसलिए पाकिस्तान ने कहा है आगे से पूरी दुनिया में कोई भी आतंकी की भूमिका हो तो उसे पाकिस्तानी कलाकार को ही दिया जाए क्योंकि उनकी ट्रेनिंग आतंकियों के बीच ही होती है... ©BakwasNews

खैनी पर बैन से बिहार में बवाल, अलग राज्य बनाने की मांग

तंबाकू खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है    बिहार में शराब बैन के बाद अब राज्य सरकार ने खैनी पर भी बैन लगाने की तैयारी कर ली है। खैनी पर बैन को लेकर जल्द ही कानून लाया जाएगा। लेकिन बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के लोग खुश नहीं हैं। लोगों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। लोग नहीं चाहते कि सरकार खैन पर बैन लगाए। विरोध का आलम ये हैं कि लोगों ने अलग राज्य बनाने की भी धमकी दे दी है। खैनी खाने वाले एक शख्स का कहना है कि अगर किसी ने भी हमसे खैनी छीनने की बात कही तो अच्छा नहीं होगा। खैनी का ये फैन काफी गुस्से में दिखा। वहीं, एक पढ़ें-लिखे खैनी फैन ने कहा कि अगर बिहार सरकार खैनी पर बैन लगाना चाहती है तो उन्हें खैनी खाने वालों के लिए एक नया राज्य बना देना चाहिए। इस राज्य में खैनी मिल सके, इसका इंतजाम भी करना चाहिए। खैनी को लेकर आर-पार की लड़ाई की बात करने वाले लोगों में एक शराब का फैन भी बैठा। इसका कहना था कि अगर अलग राज्य बना रहे हो तो खैनी के साथ-साथ शराब का भी इंतजाम कर देना। लोगों ने साथ ही वादा किया कि अगर सरकार ने ऐसा किया तो उनका वोट उन्हें ही जाएगा। ©Bakwa...