मोदी सरकार जल्दी ही कैबिनेट में ना सिर्फ विस्तार कर सकती है बल्कि एक नए मंत्रालय का गठन कर सकती है, दिल्ली एनसीआर सहित देश के दूसरे मेट्रो शहरों में पार्किंग की बढ़ती परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पार्किंग मंत्रालय बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, दरअसल देश में पार्किंग की समस्या कश्मीर की तरह गंभीर और गर्मी की तरह गर्म होती जा रही है, पीएम मोदी को उम्मीद है कि विकराल रूप ले चुकी पार्किंग की समस्या का समाधान पार्किंग मंत्रालय के ज़रिए ही किया जा सकता है, हाल ही में दिल्ली में हुई कैबिनेट की बैठक में ये तय हुआ था कि देश को अब पार्किंग मंत्रालय की ज़रूरत है, सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक संबित पात्रा पार्किंग मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, हालांकि, सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है
मोदी सरकार में मौजूद सूत्रों से ये भी पता चला है कि पार्किंग मंत्री के लिए संबित पात्रा का नाम पीएम मोदी ने खुद प्रस्तावित किया है क्योंकि वो पिछले कई सालों से पार्टी के हर मुद्दे को न्यूज़ चैनलों पर बेहद अच्छे तरीके से मैनेज कर रहे हैं, मैनेज करने के उनके इसी हुनर को देखते हुए मोदी चाहते हैं कि देश के पहले पार्किंग मंत्री संबित पात्रा ही बनें, वहीं संबित पात्रा का कहना है कि ये तो प्रधानमंत्री जी का बड़प्पन है वरना उनके जैसे पार्टी के छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद देना, मंत्री जैसी ऊंची कुर्सी पर बिठा देने का प्रस्ताव देना, वो भी एक ऐसे मंत्रालय का जिसे अभी शुरू किया जाना बाकी है, ऐसे चमत्कार सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं, संबित के मुताबिक उन्होंने पार्किंग मंत्रालय में काम कहां कहां करना है वो तक सोच लिया है, संबित कहते हैं कि
संबित के मुताबिक पार्किंग मंत्रालय का काम गाड़ियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की सफाई करना भी होगा, कई सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी जिससे रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, लोगों की कमाई बढ़ेगी, हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कार और बाइक की पार्किंग के लिए कितने पैसे लिए जाएंगे, खबर ये भी है कि साल भर की एडवांस पार्किंग जमा कर देने पर गाड़ियों को सरकारी बीमा की सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे गाड़ी चोरी या डैमेज होने की सूरत में किसी तरह की दिक्कत ना हो
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें