दिल्ली की अमर कॉलोनी में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों अक्षय और संजू में इस बात पर मारपीट हो गयी कि एक दोस्त ने दो घंटे फोन पर बात करने के बाद भी उसके और बताओ कहने का जवाब नहीं दिया, दोनों दोस्त गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं और फिलहाल अस्पताल में हैं, जहां 6 डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इस और बताओ में ऐसा क्या था जिससे बचपन के दोस्तों में मारपीट की नौबत आ गयी
इंस्पेक्टर संजय देशवाल के मुताबिक आस पड़ोस और परिवारवालों से बातचीत हुई है उसके मुताबिक शाम पांच बजे तक तो सबकुछ ठीक था, हमेशा की तरह संजू का फोन अक्षय के पास आया, बातचीत नॉर्मल ही चल रही थी, करीब दो घंटे बाद ना जाने क्या हुआ कि हालात मारपीट वाले हो गए, इंस्पेक्टर संजय देशवाल के मुताबिक वो केस सॉल्व करने के काफी करीब हैं, जल्दी ही इसका खुलासा हो जाएगा
इधर बकवास न्यूज़ की इंवेस्टिगेशन में बेहद चौंकाने वाली बात का पता चला है, बकवास न्यूज़ के पास अक्षय और संजू की लड़ाई की हर डिटेल मौजूद है, अक्षय के पापा ने बकवास न्यूज़ को बताया कि संजू से बातचीत करते हुए अक्षय दो घंटे में करीब 100 बार और बताओ बोल चुका था, फिर एकाएक उसकी आवाज़ तेज़ होती गयी, गाली गलौज होने लगी, फिर वो बाइक लेकर संजू के घर चला गया, उसके बाद खबर आयी कि दोनों में पहले हाथापाई हुई फिर जूतमपैजार हो गयी

अपने बयान में संजू ने बताया कि अक्षय ने उसे इसलिए मारा क्योंकि उसने 100वीं बार और बताओ के जवाब में कुछ नहीं बोला, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जब अक्षय ने फोन किया तो उसके पास फ्री रिचार्ज नहीं था जिससे वो जल्दी से फोन काटने के मूड में था, वहीं अमित बार-बार पूछ रहा था और बताओ, और बताओ। इसी से तंग आकर अमर ने कहा कि वो दोबारा फोन करेगा, जिसके बाद अक्षय उसके घर आ गया, बहस शुरू हुई और फिर लड़ाई हो गयी
लेकिन अक्षय का मारपीट पर कुछ और कहना है उसके मुताबिक पिछले कई दिनों से संजू अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में उससे बात करने से कन्नी काट रहा था, रोज़ाना वो कम से कम पांच घंटे बात करते थे, वो 300-300 बार और बताओ कहता था लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ था कि संजू ने उसके और बताओ का जवाब ना दिया हो, उस दिन हो ना हो उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आ रहा होगा, जिसकी वजह से संजू ने जवाब नहीं दिया
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें