सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका चोपड़ा की भूमिका पर पाकिस्तान नाराज़, कहा पाकिस्तानियों से बेहतर आतंकी कोई नहीं

bollywood actress priyanka chopra in quantico

अमेरिकी टेलीविजन सीरीज़ क्वांटिको में आतंकी की भूमिका करने पर  पाकिस्तान प्रियंका चोपड़ा से नाराज़ हो गया है... पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने जानबूझ कर प्रियंका को भूमिका दिलवाई ताकि पाकिस्तान को नुकसान हो... पाकिस्तान ने कहा है कि पूरी दुनिया को पता है कि उसके यहां सबसे अच्छे आतंकवादी होते हैं... यही नहीं ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने के लिए ही गया था... ऐसे में भारतीय अभिनेत्री ने आतंकी की भूमिका निभा कर पाकिस्तान की क्षमता पर सवालिया निशान लगाया है...

bollywood actress priyanka chopra in quantico

पाकिस्तान की खुफिया ऐसेंजियों को फिक्र है कि अगर दूसरे देश के अभिनेता आतंकी की भूमिका निभाने लग जाएंगे तो पाकिस्तान की आतंक की इंडस्ट्री पर फर्क पड़ सकता है... आतंक पाकिस्तान में सबसे बड़ा कारोबार है... प्रियंका चोपड़ा जैसे दूसरे नेताओं ने अगर आतंकियों की भूमिका की तो पाकिस्तानी कलाकार और आतंकियों को कोई नहीं पूछेगा... इसलिए पाकिस्तान ने कहा है आगे से पूरी दुनिया में कोई भी आतंकी की भूमिका हो तो उसे पाकिस्तानी कलाकार को ही दिया जाए क्योंकि उनकी ट्रेनिंग आतंकियों के बीच ही होती है...

©BakwasNews

टिप्पणियाँ