| तंबाकू खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है |
बिहार में शराब बैन के बाद अब राज्य सरकार ने खैनी पर भी बैन लगाने की तैयारी कर ली है। खैनी पर बैन को लेकर जल्द ही कानून लाया जाएगा। लेकिन बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के लोग खुश नहीं हैं। लोगों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। लोग नहीं चाहते कि सरकार खैन पर बैन लगाए।
विरोध का आलम ये हैं कि लोगों ने अलग राज्य बनाने की भी धमकी दे दी है। खैनी खाने वाले एक शख्स का कहना है कि अगर किसी ने भी हमसे खैनी छीनने की बात कही तो अच्छा नहीं होगा। खैनी का ये फैन काफी गुस्से में दिखा।
वहीं, एक पढ़ें-लिखे खैनी फैन ने कहा कि अगर बिहार सरकार खैनी पर बैन लगाना चाहती है तो उन्हें खैनी खाने वालों के लिए एक नया राज्य बना देना चाहिए। इस राज्य में खैनी मिल सके, इसका इंतजाम भी करना चाहिए।
खैनी को लेकर आर-पार की लड़ाई की बात करने वाले लोगों में एक शराब का फैन भी बैठा। इसका कहना था कि अगर अलग राज्य बना रहे हो तो खैनी के साथ-साथ शराब का भी इंतजाम कर देना। लोगों ने साथ ही वादा किया कि अगर सरकार ने ऐसा किया तो उनका वोट उन्हें ही जाएगा।
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें