सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे

delhi traffic police

ये भी पढ़ें : गर्मी ने किया युवक का सपना चकनाचूर, नाश्ते में बनाना था ऑमलेट पर गर्मी से उबल गया अंडा

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, अब अगर किसी ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो खट से उसके अकाउंट से जुर्माने के पैसे कट जाएंगे, साथ ही एसएमएस अलर्ट सर्विस के लिए हर महीने 100 रूपए प्लस जीएसटी अलग से काटे जाएंगे, सर्विस की शुरूआत पहली बार ट्रैफिक रूल्स तोड़ते ही हो जाएगी, दरअसल दिल्ली सरकार ने सभी गाड़ियों को उनके मालिकों के नंबर से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है, अब चूंकि मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है और आधार बैंक अकाउंट से जुड़ा है इसलिए सीधे पैसे काटना बेहद आसान है
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि हमने प्रदूषण से निपटने के लिए एकदम नया ऑड ईवन फॉर्मूला निकाला, अब सड़क हादसों को कम करने के लिए हमने सीधे अकाउंट से पैसे काटने का निर्णय लिया है, उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक नियमों के टूटने में ना सिर्फ कमी आएगी बल्कि सड़क हादसे भी ना के बराबर होंगे, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना भी बढ़ा दिया गया है, नए नियमों के मुताबिक ये है नयी रेट लिस्ट 

रेड लाइट जंप - 1 हजार रूपए
बगैर सीट बेल्ट - 2 हजार रूपए
गलत लेन - 2 हजार रूपए
ओवरस्पीडिंग - 3 हजार रूपए
रांग साइड ड्राइविंग - 5 हजार रूपए
ड्रिंक एंड ड्राइव - 7 हजार रूपए

इन नए फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसके तीन फायदे हैं, पहला-ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले जो इधर उधर देखते हैं कि पुलिसवाला है या नहीं उनके लिए मुश्किल है क्योंकि उपरवाला सब देख रहा है, दूसरा-जुर्माना इतना ज्यादा कर दिया है और वो सीधे बैंक अकाउंट से कटना है तो लोग भी नियम तोड़ने से पहले दस बार सोचेंगे और तीसरा-ट्रैफिक पुलिसवालों की घूसखोरी बंद हो जाएगी
delhi traffic police chalan bmw driver

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

वहीं बकवास न्यूज़ से बात करते हुए ट्रैफिक हवलदार गजेंद्र हुड्डा का कहना था कि उनका घर तो रिश्वत से ही चलता है, जो सैलरी उन्हें मिलती है वो कई तरह की सेविंग स्कीम्स में लगा रखा है, अब तो उनका घर चलना मुश्किल हो जाएगा, तीन बच्चों की वो परवरिश कैसे कर पाएंगे, उधर बीजेपी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे, ये सब उनकी चाल है जिससे वो केंद्र सरकार में उंगली कर रहे हैं, पुलिस और कानून व्यवस्था दिल्ली सरकार के अंडर नहीं है इसीलिए वो ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे केंद्र सरकार और उनके कर्मचारियों को परेशानी हो

ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...