सिंगापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग उन की मुलाकात करवाने के लिए भारतीय न्यूज़ चैनल्स को नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा... माना जा रहा है कि इन न्यूज़ चैनल्स की वजह से ही उन ने ट्रम्प से मुलाकात के लिए हामी भरी... दोनों के बीच सिंगापुर में मुलाकात हुई तो उन ने ट्रंप से कहा भी कि वो भारतीय चैनल्स से परेशान हो कर ही ट्रंप से मिलने आए हैं
असल में भारत के कुछ न्यूज़ चैनल पिछले कुछ वक्त से लगातार किम जॉन्ग उन के तमाम प्लान दुनिया के सामने रख रहे थे... न्यूज़ चैनल्स तो कई ऐसे प्लान भी सामने ले आए जिनके बारे में खुद उत्तरी कोरिया के तानाशाह को जानकारी नहीं थी... अपने सारे प्लान हिंदी मीडिया पर लीक होता देख किम जॉन्ग उन काफी परेशान भी चल रहे थे... कई बार तो ऐसा भी हुआ कि उनके जनरल भारत के चैनल देख कर ही अपने प्लान बनाने लगे थे... खुद किम जॉन्ग उन ने बताया कि एक दो बार तो ऐसा भी हुआ कि उन्हें सपने में कोई प्लान आया और जब उन्होंने सुबह उठ कर हिंदी न्यूज़ चैनल देखे तो पता चला भारत में ये सूचना पहले से ही लीक हो चुकी है... ऐसे में उनके सामने कोई चारा नहीं रह गया था... उन्हें दुनिया के सामने आ कर बात करनी ही पड़ी...
दूसरी ट्रंप ने भी कहा है कि उत्तर कोरिया से निपटने के लिए अमेरिका भी हिंदी न्यूज़ चैनल ही देखता है... इसी वजह से ट्रंप और किम जॉन्ग उन की मुलाकात भी हो पाई... इसी बीच नोबेल संस्था ने कहा है कि किम जॉन्ग उन और ट्रंप के बीत ऐतिहासिक बातचीत हिंदी न्यूज़ चैनल्स की वजह से ही हुई है... और वो जल्द ही इन चैनल्स को नोबेल शांति पुरस्कार भी देंगे...
©BakwasNews




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें