![]() |
| आकाश अंबानी अपनी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता के साथ |
वीडियो - बेटे आकाश की सगाई में खूब नाचीं नीता अंबानी
खैर बात मुकेश अंबानी तक पहुंची, मुकेश अंबानी भागते-भागते पहुंचे जिसके बाद फूफा जी ने दरवाज़ा खोला, पूछने पर उन्होने बताया कि उनकी नाराज़गी की वजह मुकेश अंबानी का मुंहलगा पंडित है, पंडित की वजह से ही उन्हें गुस्सा आया है, बकौल फूफा वो चुपचाप सोफे पर बैठकर भारत और आयरलैंड का टी20 मैच देख रहे थे, तभी उन्हें सुनाई दिया कि पंडित कुछ फूफा-फूफा कर रहा है, उन्होंने पूछा क्या बात है पंडितजी, इस पर पंडित कुछ नहीं कह कर धीरे से मुस्कुरा दिया, फूफा जी का कहना था उन्हें साफ दिखा कि पंडित की मुस्कुराहट कुटिल थी
![]() |
| अभी आकाश और श्लोक मेहता की सगाई हुई है |
सिर्फ यही नहीं, फूफा जी का कहना था कि पंडित की वजह से भारत और आयरलैंड के बीच का मैच भी निकल गया और वो रोहित शर्मा की बैटिंग भी नहीं देख पाए, ऊपर से एंटीलिया में जियो का इंटरनेट भी इतना स्लो था कि यूट्यूब पर मैच की हाईलाइट्स तक नहीं देख पाया, अब ससुराल में दामाद के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो वो कैसे बर्दाश्त करेंगे, मुकेश अंबानी फौरन फूफा के पैर पड़ गए और कहा कि गुस्सा थूकिए और उनके नए प्लान के बारे में सुनिए, फूफा ने फौरन व्यंग्य मारा, अभी तो तुम्हारे जियो के प्लान ठीक से नहीं चल रहे, चले हो नया प्लान लॉन्च करें
मुकेश अंबानी ने प्यार से फूफा जी का गाल सहलाया और कहा कि मैंने आपके नाम पर फूफा कंबल लॉन्च करने का फैसला किया है, ये कंबल खास तौर से उन फूफाओं के लिए होगा जो परिवार के हर आयोजन में नाराज़ होने की कोई ना कोई वजह ढूंढ ही लेते हैं, यही नहीं फूफा कंबल के साथ जियो का ऑफर भी दिया जाएगा जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट फ्री होगा, जिससे फूफा जी लोग नाराज़गी में भी अपना इंटरटेनमेंट कर पाएंगे, यही नहीं इसका फायदा ये होगा कि वो और ज्यादा देर तक मुंह फुला कर बैठे भी रह सकते हैं
![]() |
| आकाश अंबानी की सगाई में बॉलीवुड के बड़े सितारे और कई क्रिकेटर भी पहुंचे थे |
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें