ओला ने तो नाव वाली टैक्सी का ट्रायल भी शुरू कर दिया है ये भी पढ़ें : नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसें, ट्रेने, लोकल सब बंद हैं। ऐसे में ओला-ऊबर ने मुंबई में टैक्सी में नाव चलाने का फैसला किया है। यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि वो चाहें तो ओला-ऊबर की टैक्सी नाव बुक कर सकते हैं। यात्रियों से ओला-ऊबर कितना किराया वसूलेंगे इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, ओला-ऊबर की इस सुविधा के बाद यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, ओला और ऊबर जल्द ही नावों पर काम रहे हैं जिनमें मुंबई के लोगों को बिठाया जा सके। पेमेंट के लिए खासतौर पर पेटीएम की सुविधा दी जाएगी। 100 रुपये के ज्यादा की पेमेंट पर 10 फीसदी के कैशबैक की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये भी...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism