सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Ramdev लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रामदेव का दावा योग से ठीक कर सकते हैं सिक्युलरिज़्म

अगर आप सिक्युलर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, योग गुरू रामदेव ने दावा किया है कि वो योग के ज़रिए सिक्युलरिज़्म ठीक कर सकते हैं... पटना में योग शिविर कर रहे रामदेव ने बताया शास्त्रों में सेक्युलर होने के लक्षण दिए गए हैं और इसे कुछ खास योग के ज़रिए ठीक किया जा सकता है... बाबा रामदेव के मुताबिक देश के युवाओं के लिए एड्स और कैंसर की ही तरह सिक्युलरिज़्म भी एक बड़ा खतरा है जिससे निपटना ज़रूरी है... इसके लिए वो स्वास्थ्य मंत्रालय  को एक चिट्ठी भी लिखने जा रहा हैं जिसमें वो इस बीमारी के लिए अलग से फंड की मांग करेंगे... दूसरी तरफ मानव संसाधन मंत्रालय भी इस बात पर विचार कर रहा है कि आखिर कैसे सिक्युलरिज़्म के खतरे के बारे में बच्चों को ही जागरुक किया जा सके... माना जा रहा है कि स्कूल सिलेबस में सेक्युलरिज़्म के खतरों को शामिल किया जा सकता है ताकि बच्चे समझ सकें कि आखिर इससे कैसे दूर रहा जाए... नागपुर स्थित एक सामाजिक संगठन से भी देश में बढ़ती सेक्युलरिज़्म को खत्म करने में मदद ली जा सकती है... बहरहाल रामदेव के दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है क्योंकि अब तक उन्होंने सेक्युलरिज़्म...