राम मंदिर के लिए कार सेवा राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में चर्चा जोरों पर है। कई राजनीतिक दलों ने राम मंदिर को लेकर समर्थन देने की बात कही है। वहीं, कई राजनीतिक दलों ने सरकार पर रोजगार ना देने को लेकर हमला बोला है। राम मंदिर बनाने और रोजगार देने को लेकर सरकार ने तोड़ निकालने का फैसला किया है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब मोदी सरकार राम मंदिर कार सेवा को रोजगार गारंटी योजना से जोड़ने का मन बना रही है। सरकार के प्रवक्ताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसा हो जाता है तो एक पंथ और दो काज हो जाएंगे। राम मंदिर बनाने के अभियान में करोड़ों लोग लगे हैं वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हैं अगर सरकार राम मंदिर निर्माण को रोजगार गारंटी स्कीम से जोड़ देती है तो एक साथ दो तरह के वोट हासिल कर पाएंगे। बकवास न्यूज से बात करते हुए, सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगर ऐसा करने में हम कामयाब हो गए तो हमें 2019 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। वहीं, विपक्ष को अभी से चिंता सताने लगी...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism