 |
| यौन शोषण के आरोपों के बाद एम जे अकबर का इस्तीफा, यूपी के सीएम योगी ने इलाहाबाद को प्रयागराज किया |
भई अब ना अक़बर रहे ना, इलाहाबाद रहा। एक झटके में दोनों चले गए। पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया तो वहीं मी टू के आरोपों फंसे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम.जे अक़बर ने इस्तीफ़ा सौंप दिया। एक दिन पहले विदेश से लौटे M जे अक़बर अपने आपको पाक साफ़ बता रहे थे लेकिन न जाने एक दम से क्या हुआ कि उन्होंने अपना पद त्याग दिया एक दिन पहले विदेश से लौटे एम. जे अक़बर अपने आपको पाक साफ़ बता रहे थे लेकिन न जाने एक दम से क्या हुआ कि उन्होंने अपना पद त्याग दिया। एम. जे अक़बर के नाम के आगे से विदेश राज्यमंत्री का तबका हट चुका है। इलाहाबाद शहर अब अपने पुराने ज़माने में लौटने की तैयारी में है शहर में बदला कुछ नहीं है सिर्फ़ नाम बदल गया है आप जब आप इलाहाबाद में जाएंगे तो रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद नहीं बल्कि प्रयागराज लिखा होगा।
 |
| इलाहाबाद का नाम बदल कर अब प्रयागराज रख दिया गया है |
योगी सरकार भले ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबों का स्वेटर्स का कपड़ों का बंदोबस्त कर सके लेकिन नाम बदलने में सरकार कोई कोताही नहीं बरती मैं 24 घंटे के अंदर ही सरकारी तब का काम में लग चुका है और जहाँ जहाँ इलाहाबाद लिखा है वहाँ प्रयागराज लिखने का काम शुरू हो चुका है ये सरकारी काम करने का अपना तरीक़ा है अगर काम करने पर आए तो सब कुछ कर दे और न करने पर आए तो आप बस देखते रहिए सिर्फ़ काम के नाम पर नारे दिए जाते हैं और काम कभी पूरा होता ही नहीं है।
चौबीस घंटे में एम.जे अक़बर भी हट गए।इलाहाबाद भी बदल गया। 24 घंटे पहले अपने आपको एम.जे अक़बर पाक साफ़ बता रहे थे। आरोप लगाने वाली लड़की पर ही प्रत्यारोप कर रहे थे।लेकिन फिर अचानक हृदय परिवर्तन होता है और निकल कर आता है उनका इस्तीफ़ा। मंत्री जी ने इस्तीफ़ा दिया तो कोई भी भाजपा का नेता कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं होता।
UP में शहर और भी हैं मोदी सरकार में मंत्री और भी हैं। शहरों के नाम बदलने पर भी चर्चा है तो वहीं कई मंत्रियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि आप शहरों के नाम भी बदले जाएंगे या किसी मंत्री की फिर से कुर्सी जाएगी।
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें