सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम, लक्ष्मण और हनुमान सहित पूरी वानर सेना धरने पर बैठी, रामलीला की जमीन पर कब्ज़े से दुखी

वाराणसी में धरने पर बैठे राम और लक्ष्मण 
अभी तक आपने आम आदमी को ही धरने पर बैठे देखा होगा या कभी कभार नेता भी धरने पर बैठ जाते हैं और अपनी राजनीति को चमकाते हैं। लेकिन वाराणसी में राम और लक्ष्मण, हनुमान सहित वानर सेना के साथ धरने पर बैठ गए।राम लक्ष्मण के धरने पर बैठने की बात जब इलाक़े में फैली तो वहाँ देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई।  इस ख़बर के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौक़े पर पहुँची और इस पूरे मामले को सुलझाने में लग गई। दरअसल, हुआ यूं कि वाराणसी के चोलापुर इलाके में रामलीला समिति की ज़मीन को क़ब्ज़े में किया जाने का आरोप लग रहा था। ऐसा आरोप लगाया कि कुछ लोग रामलीला समिति की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करना चाह रहे हैं यही वजह है कि उन्होंने 5 बीघा ज़मीन को जोत दिया है।

रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले शख्स ने बताया कि वो राम लीला के लिए अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की रामलीला की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किया जा रहा है जिसके बाद वो अपनी पूरी टीम के साथ यहाँ आ गए। वानर सेना के साथ-साथ लक्ष्मण भी मौक़े पर मौजूद थे। सभी ने एक सुर में कहा कि ये बिलकुल ग़लत है। राम ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कलियुग में वो ऐसा अन्याय कभी नहीं सहेंगे। किसी की भी ज़मीन पर क़ब्ज़ा किया जाना ग़लत है। इसके ख़िलाफ़ हम धरने पर बैठे हैं और जब तक उन्हें इंसाफ़ नहीं मिलता वो यहाँ से नहीं हटेंगे। कुछ ही देर के बाद पुलिस वहाँ पहुँची और पुलिस ने इन तमाम लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं किया जा रहा है।

इलाक़े में रामलीला समिति की ताड़ी गांव में पांच बीघा जमीन है। इस ज़मीन पर पंचायत भवन के साथ साथ हनुमान मंदिर का मेला भी लगता है साथ ही रामलीला मैदान भी है इसी रामलीला मैदान की ज़मीन को लेकर विवाद है जिसकी वजह से ही रामलीला में भाग लेने वाले राम लक्ष्मण धरने पर बैठे थे, हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपना धरना तो समाप्त कर लिया है लेकिन देखना होगा कि क्या रामलीला समिति की इस ज़मीन को पुलिस भूमाफियाओं से बचा पाती है या नहीं

©BakwasNews

टिप्पणियाँ