![]() |
| दुनिया भर में #MeToo कैंपेन से हंगामा मचा हुआ है |
बकवास न्यूज से बात करते हुए नाम नहीं बताने की शर्त पर एक लड़के ने बताया कि पहले वह हर लड़की की फेसबुक फोटो पर कमेंट करता था साथ ही कई बार झूठी तारीफ भी करता था। झूठी तारीफ में वह Nice DP, Looking Good, Looking Sexy जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता था। लेकिन, अब तारीफ करना तो दूर की बात उसने कमेंट करना भी बंद कर दिया है क्योंकि उसे मी टू से डर लगता है।
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर अपनी फोटो पर कम कमेंट आने से कई कन्याएं नाराज हैं। कुछ लड़कियों ने फेसबुक सीईओ को इसके लिए एक पत्र भी लिखा है। जिसमें इस बारे में कदम उठाने के लिए कहा गया है। वहीं, इस बारे में अभी तक फेसबुक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें