 |
| ब्रिटेन के रहने वाले मार्क और जीना ने टल्ली होकर होटल ही खरीद लिया |
शराब के नशे में ताज महल को ख़रीदना-बेचना, इस तरीक़े की कई कहानियां आपने सुनी होंगी। लेकिन, शराब के नशे में या यूँ कहें कि हनीमून के दौरान शराब के नशे में किसी होटल को ख़रीद लेना, ये आपने शायद ही कभी सुना होगा। ये कहानी है लंदन के रहने वाले एक दंपति की। लंदन के रहने वाले एक दंपति की करीब एक साल पहले शादी हुई। दंपति का नाम जीना और मार्क है। शादी के बाद दोनों ने हनीमून पर जाने का फ़ैसला किया। हनीमून के लिए उन्होंने श्रीलंका को चुना। श्रीलंका में जाने के बाद से एक होटल को बुक किया। जहाँ, दोनों ने होटल के कमरे में जमकर शराब पी। दोनों पति पत्नी शराब के नशे में टल्ली हो गए।शराब का नशा कुछ इस क़दर चढ़ा है कि दोनों ने इस होटल को ही ख़रीदने का फ़ैसला कर लिया और देखते ही देखते हुए अपने कार्ड से पेमेंट भी कर दिया।
 |
| ब्रिटिश दंपति ने श्रीलंका में होटल खरीदा है |
होटल के स्टाफ़ के मुताबिक़ दोनों ने होटल में ही अपनी पहली रात में 12 गिलास रम के पीए थे। शराब के नशे में होटल के स्टाफ़ ने इन दोनों को बताया कि इस होटल की लीज़ लगभग ख़त्म होने वाली है। जैसे ही पति पत्नी ने ये बात सुनी तो दोनों ने इस होटल को ख़रीदने का मन बना लिया। दंपत्ति ने होटल के स्टाफ़ से लीज़ की क़ीमत पूछी तो जवाब मिला है आपको केवल 10 हज़ार पाउंड देने होंगे दोनों को डील लगभग सस्ती लगी और देखते ही देखते हैं ये अमाउंट भी कर दिया गया है।
 |
| शराब के नशे में टल्ली होकर हनीमून के दौरान होटल खरीदने की ये पहली घटना है |
लेकिन जब शराब का नशा उतरा तो समझ में आया था बैंक में मौजूद सारा पैसा ख़त्म हो चुका है इसके बाद दोनों सर पटक कर उसी होटल में बैठ गए, समझ में नहीं आया है क्या करें क्या न करें क्योंकि होटल चलाने का अनुभव इन दोनों के पास बिलकुल भी नहीं था, फिलहाल पति पत्नी नशे में की गयी इस डील से नुकसान की भरपाई में लगे हुए हैं
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें