![]() |
| राम मंदिर के लिए कार सेवा |
सरकार के प्रवक्ताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसा हो जाता है तो एक पंथ और दो काज हो जाएंगे। राम मंदिर बनाने के अभियान में करोड़ों लोग लगे हैं वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हैं अगर सरकार राम मंदिर निर्माण को रोजगार गारंटी स्कीम से जोड़ देती है तो एक साथ दो तरह के वोट हासिल कर पाएंगे।
बकवास न्यूज से बात करते हुए, सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगर ऐसा करने में हम कामयाब हो गए तो हमें 2019 में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। वहीं, विपक्ष को अभी से चिंता सताने लगी है। विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव से पहले सरकार ऐसे कदम उठा रही है। साढ़े चार साल तक सरकार को राममंदिर और रोजगार याद नहीं आया।
बताया जा रहा है कि रोजगार गारंटी स्कीम से जुडने के लिए अभी से कई लोगों ने आवेदन देने के शुरु कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से ये नहीं बताया गया है कि इस स्कीम से जुड़ने वालों को कितना पैसा मिलेगा। जैसे ही सरकार स्कीम के पैसे की जानकारी देती है हम फिर होंगे हाज़िर, आप बने रहें बकवास न्यूज के साथ।
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें