सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ढाई दिन में खत्म हुआ राजकोट टेस्ट, अनुष्का ने बाकी बचे वक्त में टीम से घर की सफाई करवाई

Indian cricket Team Captain Virat Kohli
पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह हरा दिया है
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ टीम इंडिया में आक्रोश बढ़ता जा रहा है... बताया जा रहा है ताज़ा वाकिया राजकोट का है... जहां ढाई दिन में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अनुष्का शर्मा ने घर के काम कराने शुरू कर दिए... अनुष्का मैच खत्म होने के बाद सबको गाड़ी में भर कर ले गईं... और सबको काम बांट दिए... पृथ्वी शॉ ने टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन बनाए थे तो उन्हें चाय बनाने का ज़िम्मा दिया गया... जबकि ज़ीरो पर आउट होने वाले के एल राहुल को गेट कीपर बनाया गया... खुद कप्तान विराट कोहली को ड्राइंग रूम साफ करने का काम दिया गया... बताया जा रहा है कि अनुष्का इस बात से नाराज़ थीं कि टीम में ईशांत शर्मा को क्यों नहीं रखा गया... अगर ईशांत होते तो वो उनसे पंखे साफ करवा लेतीं...


टीम इंडिया में अनुष्का के बढ़ते दखल से नाराज़ चल रहे खिलाड़ी अब और खफ़ा हो गए हैं... वो इस बात से भी नाराज़ हैं कि विराट को अनुष्का ने आसान काम दिए जबकि बाकी सबको मुश्किल... कुछ खिलाड़ियों ने तो ये भी बताया कि अनुष्का विराट को ये भी बताती हैं कि मैदान में खिलाड़ियों को कहां लगाया जाए... ढाई दिन में टेस्ट खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को लगा था कि वो आराम करेंगे... लेकिन इसका उलटा हुआ... पहले अनुष्का ने लोकल खिलाड़ी रविद्र जडेजा से ये पूछा कि आस पास कौन कौन से बाज़ार हैं... जडेजा को लगा अनुष्का शायद घूमना चाह रही हों... लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ अनुष्का ने खिलाड़ियों को बाज़ार से सामान लाने को कहा... कुछ खिलाड़ियों से सब्ज़ी कटवाने की भी खबर है...


वहीं अनुष्का के करीबियों का कहना है कि विराट टीम के कप्तान हैं और वो विराट की कप्तान हैं... ऐसे में ये उनका हक़ है कि टेस्ट मैच जिस दिन खत्म होता उस दिन तक खिलाड़ियों को बिज़ी रखा जाए... साथ ही ऐसा करने से खिलाड़ियों को ये भी समझ आएगा कि विराट कितने दबाव में खेलते हैं... इस खबर के बाद कई खिलाड़ियों ने अगला मैच खेलने से इनकार कर दिया है

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...