![]() |
| बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए |
यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं
तो ये है मारपीट की असली वजह
दरअसल संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर बैठक हो रही थी, बैठक में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश बघेल भी थे, इसी दौरान शिलापट्ट पर नाम नहीं होने की बात पर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई, पहले तो सभी ने इसे सामान्य तरीके से लिया लेकिन बाद में गुस्से से आग बबूला हुए सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक को ललकारा और गालियां देने लगे
ये भी पढ़ें : टेंशन में BCCI - क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे साधु, कुंभ के बाद लिया जाएगा फैसला
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें