सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दोबारा वोट मांगने गए सांसद को देखकर जनता हैरान, अपने ही सांसद को पहचान नहीं पाए

bjp mp mahesh sharma noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - खबर से तस्वीर का कोई लेना देना नहीं है
ये भी पढ़ें : तो इतना सुनते ही बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीट दिया

चुनाव आयोग ने रविवार की शाम को लोकसभा 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और  कई सांसद अपने इलाकों में देखे गए। पांच साल में भले ही सांसद जनता के बीच में ना गए हों। लेकिन, चुनाव का ऐलान होते ही सांसदों ने अपना रुख बदल लिया और वह जनता के बीच के बीच जाकर हाथ जोड़कर वोट मांगने लग गए। इसी बीच अपने सांसदों को देखकर जनता हैरान हो गई। लोग अपने सांसद को ही नहीं पहचान पाए। क्योंकि 5 साल में सांसद साहब ने एक बार भी जनता को अपनी शक्ल नहीं दिखाई। दिल्ली से सटे नोएडा में जब सांसद साहब अपने एक गांव में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात

जनता के रवैए को देखकर सांसद साहब अचंभित रह गए। यह ठीक वैसा ही था जैसा पिछले 5 साल से जनता अचंभित हो रही थी। अपने सांसद को टीवी पर तो जनता ने कई बार देखा। लेकिन, एक बार भी उन्होंने सांसद को गांव में नहीं देखा। मोहल्ले में नहीं देखा, अपने इलाके में नहीं देखा। जिस सांसद साहब ने जनता के सामने हाथ जोड़कर वादे किए थे कि वो लौट कर जरूर आएंगे, आपके लिए काम करेंगे। वह सांसद साहब ना कभी लोकसभा में दिखे ना जनता के बीच। जनता से वादा करके उन्होंने वोट लिया था कि वह दिल्ली में जाकर लोकसभा में उनके मुद्दे उठाएंगे। लेकिन मुद्दे उठाना तो दूर की बात सांसद साहब लोकसभा में बैठे ही नहीं दिखे। लोकसभा में उनकी उपस्थिति बेहद कम देखी गई। साथ ही जब जनता के हक की बारी आई तो सांसद साहब ने लोकसभा में लगभग लगभग ना के बराबर सवाल पूछे।

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

rahul gandhi lapata poster
अक्सर इलाके में लोग अपने सांसदों के लापता होने के पोस्टर ल गा देते हैं
किसानों से उन्होंने वादा किया था कि वह उनकी जिंदगी बदल देंगे, लेकिन जिंदगी बदल ना तो दूर की बात ज़िंदगी वैसी ही रही। उसमें कुछ भी बदलाव नहीं आया। एक के बाद एक वादों की झड़ी लगा दी थी सांसद साहब ने, गजब के भाषण देते थे। 5 साल पहले लेकिन जैसे ही चुनाव जीते, लोक सभा में पहुंचे, वह जनता को बिल्कुल ही भूल गए। मानो वह तो लोकसभा में वैसे ही प्रकट हो गए। जनता का कोई योगदान रहा ही ना हो। सांसद साहब ने अपने कांस्टीट्यूएंसी में खड़े होकर कहा था आने वाले 5 साल में वह 24 घंटे बिजली ला देंगे, सरकारी स्कूलों की हालत को सुधार देंगे, जहां गलियां है वहां सड़क बना देंगे, कच्चे घरों को पक्का कर देंगे

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

एक के बाद एक वह वादा करते चले गए जनता ने भरोसा किया और भरोसे के बाद उन्हें वोट दिया। लेकिन जनता का भरोसा टूट गया। सांसद साहब बिल्कुल ही अपनी जनता को भूल गए। भूल गए उन लोगों को जिन्होंने उन्हें वोट दिया था। वोट देकर उन्हें जिताया था। उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। उन्हें तो याद रहा बस अपना रौब अपनी बड़ी सी गाड़ी के ऊपर सांसद लिखवाना और दिल्ली में घूमना। अब परीक्षा की बारी है सांसद जी की। 5 साल में आप ने जनता के लिए क्या काम किया, अब उसका हिसाब देना होगा। अब सवाल आपके नहीं होंगे। सवाल जनता के होंगे। जनता के सवालों का जवाब सांसद को देना होगा। सभी सांसदों को देना होगा और जो ठीक से जवाब दे पाया जिसे जनता ठीक से पसंद कर पाई वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत कर फिर पहुंच जाएगा। दोबारा से लोकसभा इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...