![]() |
| करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ |
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का बेटा तैमूर एक साल का हो गया है। मीडिया में तैमूर के बारे में समय-समय पर कई बातें की जाती हैं। इस स्टार किड को मीडिया में काफी सुर्खियां मिल रही हैं। टीवी से लेकर अखबारों की सुर्खियों में तैमूर के बारे में चर्चा जोरों पर रहती है। तैमूर भले ही अभी छोटा है लेकिन वो भी इस बात को जानने लगा है कि मीडिया में उसके बारे में काफी चर्चाएं चल रही हैं। तैमूर अपने आपको टीवी पर देखकर काफी खुश होता है। वहीं, अखबार में अपनी फोटो को देखकर वो लगातार हंसता रहता है।
ये भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा
तैमूर के लिए उसके मम्मी-पापा ने एक विशेष बोतल लगा रखी है। इसी बोतल से तैमूर दूध पीता है। बताया जा रहा है कि इस बोतल में एक कैमरा लगा हुआ है। इसी कैमरे की ओर तैमूर लगातार देखता रहता है। हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। बकवास न्यूज से बात करते हैं घर की नौकरानी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि तैमूर बिना कैमरे देखे दूध नहीं पी पाता है। तैमूर को कैमरे से बेहद प्यार है। तैमूर की खुशी के कारण ही उसके माता-पिता लगातार तैमूर के फोटो लेते रहते हैं।
ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा लेंगे कॉमेडी से संन्यास, न्यूज़ एंकर बनने की ले रहे हैं ट्रेनिंग
![]() |
| सैफ अली खान बेटे तैमूर को फिल्म स्टार बनाना चाहते हैं |
अपने बेटे की खुशी के लिए करीना और सैफ को भी कमी नहीं रखना चाहते हैं। लगातार तैमूर की खुशियां का ख्याल रखा जाता है। टीवी से लेकर अखबार तक पर नजर रखने के लिए अलावा तैमूर को अभी से सोशल मीडिया का ज्ञान भी दिया जा रहा है। इसी का असर है कि तैमूर अपने फोटो खींचवाते वक्त पोज देता है और उसकी फोटो की चर्चा हर जगह पर होने लगती है।
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?
![]() |
| करीना कपूर बेटे तैमूर को दादा की तरह क्रिकेटर बनाना चाहती हैं |
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान अपने बेटे को अपने जैसा स्टार बनाना चाहते हैं। वहीं, करीना कपूर चाहती हैं कि उनका बेटा तैमूर उनके दादा कि तरह देश के लिए क्रिकेट खेलें। करीना की चाहत है कि उनका बेटा देश के लिए खेले।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें