सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच

car horn

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

सुबह का वक्त होता है, राजधानी दिल्ली की सड़कें एकदम खाली होती हैं। सुबह जहां जनता को कोयल की मीठी आवाज पसंद होती है। वहीं, कुछ लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हुए चलते हैं। यह आज तक किसी को समझ में नहीं आया कि खाली रोड पर हॉर्न बजाने के पीछे क्या वजह होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हैं? जबकि हॉर्न का मतलब होता है कि गाड़ी के सामने या अगल-बगल चल रहे किसी को और उनकी आवाज से सूचित करना। क्या संकेत देना है। लेकिन खाली सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है। इसी को इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक टीम बनाई है यह टीम अब इस बात की जांच करेगी कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न क्यों बजाते हैं।

ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

बकवास न्यूज़ को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, नासा के वैज्ञानिक एशिया के कई देशों में घूम रहे हैं। खासतौर पर दिल्ली में कई वैज्ञानिकों को देखा गया है।  यह वैज्ञानिक इस बात पर सर्वे कर रहे हैं कि भारत में खाली सड़कों पर लोग हॉर्न क्यों बजाते हैं और न जाने इसके पीछे उनकी क्या मंशा होती है। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक वैज्ञानिक ने नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया कि उनकी पूरी टीम राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में फैली हुई है। वह ड्राइवरों से बात करने के साथ-साथ लोगों से भी बात कर रहे हैं कि आखिरकार खाली सड़क पर हॉर्न बजाकर वह क्या साबित करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा

delhi police checking drivers for honking
Add caption

ये भी पढ़ें : दिल्ली के लड़के ने दहेज में मांगी कार पार्किंग, टूट गया रिश्ता

पहले तो वैज्ञानिकों को इस बात पर शक था कि गाड़ियों में कुछ तकनीकी खराबी होती है जिसकी वजह से खाली सड़क आते ही अपने आप फोन बजने लगता है। लेकिन कई महीने बिताने के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे की गाड़ी अपने आप हॉर्न नहीं बजाती। यह ड्राइवर की वजह से होता है। बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की सड़कों पर 50 लाख से ज्यादा कारें हैं जिसमें से 50 फ़ीसदी से ज्यादा लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हुए पकड़े जा चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार भी इस मामले को लेकर गंभीर होती जा रही है। क्योंकि मामला विदेशों में भारत की छवि का है भारत की रैंकिंग हॉर्न बजाने के मामले में गिरती जा रही है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे

do not honk campaign in india

ये भी पढ़ें : सीएनजी से चलने वाली जगुआर लॉन्च, दिल्ली में शोरूम पर लंबी लाइन

विपक्ष का कहना है कि इसके लिए सीधी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है और केंद्र सरकार में बैठे हैं मोदी तो मोदी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लोग खाली सड़क पर हॉर्न क्यों बजाते हैं। अभी देखना होगा कि राजनीति में तूल पकड़ने के बाद क्या इस बात का कुछ समाधान हो पाता है या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...