दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील
ये भी पढ़ें : पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?
पानी बचाने की मुहिम दिल्ली के एक छात्र पर इतना गहरा असर छोड़ गई... कि उसने नहाना ही छोड़ दिया है... दिल्ली में नांगलोई जाट में रहने वाले बिरेंदर को पर्यावरण की इतनी चिंता हो गई कि उसने फैसला किया है जब तक दुनिया में पानी की समस्या हल नहीं हो जाती वो नहीं नहाएगा... बिरेंदर आखिरी बार 15 अगस्त को नहाया था... उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के ग्लोबल वॉर्मिंग ग्लेशियर पिघलने की चिंता को देखते हुए उसने पानी बचाने का फैसला कर लिया... और नहाना तक छोड़ दिया... बिरेंदर पूरे दिन में 1 ग्लास पानी पीता है...इसके साथ ही ज़्यादा पानी बचाने के लिए वो चाय पत्ती, चीनी और मिल्क पाउडर सूखा ही खा जाता है ताकि चाय बनाने के लिए भी पानी खराब न हो...
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
पिछले दिनों दिल्ली में जाट आंदोलन की वजह से पानी की तंगी के बाद उसके गांव के कई और लोगों ने भी पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाने तक न नहाने का फैसला किया है... सुबह-सुबह ये लोग पानी की जगह पत्तों से काम चला रहे हैं... दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन युवाओं को ईनाम देने का फैसला किया है... और जल्द ही इन्हें झाड़ुओं का मुकुट पहना कर पूरी दिल्लाी में घुमाया जाएगा... माना जा रहा है अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर इन युवाओं की तस्वीरें जारी कर सभी आम आदमी पार्टी समर्थकों को नहाना छोड़ने की अपील कर सकते हैं
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें