![]() |
| रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी |
साल 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो जाएगी और इसी के साथ शुरू हो जाएगा चुनाव का शंखनाद। केंद्र की गद्दी पर बैठी है मोदी सरकार और मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्ष पूरा जी जान लगा रहा है। इसके लिए महागठबंधन बनाया जा रहा है या यूं कहें कि बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, कुछ पार्टियां कांग्रेस को पसंद करने को तैयार नहीं है। बात उत्तर प्रदेश की की जाए तो अखिलेश और मायावती ने हाथ मिला लिया। लेकिन दोनों ने "हाथ" को अपने से दूर रखा। मतलब कांग्रेस पार्टी से दूरियां अभी भी बरकरार हैं। मायावती नहीं चाहती कि कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करें। वहीं इस पूरे मामले से दुखी होकर राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि वह अकेले ही कांग्रेस पार्टी का गठबंधन बनाएंगे।
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता
राहुल गांधी ने घोषणा की है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी जान लगा देगी। इसमें अलग-अलग कैडर बनाए जाएंगे, जिसमें अलग अलग नाम रखेंगे और उसके बाद सभी मिलकर एक महागठबंधन बनाएंगे। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा ? क्या राहुल गांधी इस "महागठबंधन" का चेहरा होंगे या फिर उनकी बहन प्रियंका गांधी। राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनकी तारीफ कर रहे हैं और कई कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का समझ ही नहीं पा रहे हैं। वह राहुल गांधी के बारे में कुछ कह सके,इतनी हिम्मत किसी में नहीं है।
ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क
![]() |
| राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा भी चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं |
वीडियो देखें : राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाले वायरल वीडियो का सच
राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बदलाव की बात कर रहे हैं। मतलब कि वह पूरी तरीके से आश्वस्त हैं कि आने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता में होगी। लेकिन सत्ता में कौन होगा और कौन सत्ता के बाहर होगा। यह फैसला जनता को लेना है तो इंतजार कीजिए चुनाव नतीजों का। इस पूरी खबर बनी रहेगी बकवास न्यूज कि नजर आप बनें रहें हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : ED अधिकारियों की नाक के नीचे रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी चाल, ED दफ्तर पर किया कब्ज़ा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें