![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
मार्च का महीना शुरू हो चुका है और मौसम भी धीरे-धीरे बदल रहा है। सर्दियां खत्म होने की ओर हैं, गर्मियां आने वाली हैं। इसी बीच आईपीएल भी दस्तक देने वाला है। लेकिन, इन सब के अलावा देश के युवाओं में रैपर बनने की होड़ लगातार छिड़ी हुई है। हर कोई एल्बम पर एल्बम निकाले जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया का सहारा भी संगीत के लिए खूब लिया जा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई युवाओं ने रैपर बनने के लिए अपना घर बार छोड़ दिया है। वह संगीत से दूर जा रहे हैं रैप के नजदीक आ रहे हैं। इस पूरे मामले पर नजर रखने वाले एक संगठन ने बताया कि हाल ही के दिनों में एक युवा ने रैपर बनाने के लिए अपने अपार्टमेंट को छोड़ दिया और वह गली में रहने लगा।
ये भी पढ़ें : शादी में नाराज हुए रणवीर के फूफा, रसगुल्ला ना मिलने से आपा खोया
रैपर बनने के लिए युवक ने घर छोड़कर गली में रहने का फैसला किया तो कई लोगों ने इस पर सवाल उठाया। बकवास न्यूज़ ने जब इस बारे में इस लड़के से पूछा तो उसका कहना था कि वो बचपन से ही ड्राइवर बनना चाहता था, लेकिन अब उसे लग रहा है कि रैपर बनने में बहुत ज्यादा स्कोप है, यही वजह है कि वह अपार्टमेंट को छोड़कर गली में आ गया है। इस युवक के मुताबिक, गली में रहने के कारण उसे असलियत वाली फील होगी और फीलिंग के दम पर ही वह एक अच्छा रैपर बन सकता है। इसी को देखते हुए उसने फैसला किया कि अपार्टमेंट से दूर आया जाए और गली में रह जाए।
ये भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा
वहीं, जब से युवक ने अपार्टमेंट छोड़ा है उसके घर वाले नाखुश हैं घर वालों का कहना है कि एक अच्छा संगीतकार बनना एक अलग बात है लेकिन रैपर के बारे में उन्होंने कभी नहीं सुना है। ये होता क्या है, इसमें करते क्या हैं, कमाई कितनी होती है, ग्रैच्यूटी या फिर रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलेगी या नहीं.. उन्हें कुछ भी नहीं पता। युवक के पिता ने हमें बताया कि उसका बेटा दिनभर कानों में लीड लगाकर गाने गुनगुनाता रहता है। कुछ कुछ लिखता रहता है। कौन सा गाना है, क्या कुछ है उन्हें आज तक समझ में नहीं आया। युवक के पिता का दावा है कि उसके बेटे पर कुछ लोगों ने काला जादू कर दिया है जिसकी वजह से वो इस तरीके की हरकत कर रहा है।
ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा लेंगे कॉमेडी से संन्यास, न्यूज़ एंकर बनने की ले रहे हैं ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें : विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख
रैपर बनने के साथ-साथ युवक ने आपने बाल भी बढ़ा लिए हैं। वही, दाढ़ी भी नहीं कटवा रहा। युवक का कहना था कि वह खुद को असली करैक्टर में ढालना चाहता है जिसकी वजह से वह ऐसा कह कर रहा है। युवक के मुताबिक, दर्द भरी आवाज से गाने से लोगों का ध्यान खींचा जा सकता है और उन्होंने फैसला किया है कि वह ऐसा ही करेंगे। युवक लोगों को अपने रैप में सच्चाई दिखाना चाहते हैं और सच्चाई आवाज के जरिए बाहर निकले और लोग उसे महसूस करें। युवक ने बताया कि अगर उनका कैरेक्टर सच्चा होगा तो ही लोग उन पर यकीन करेंगे और उनके बनाए हुए हैं रैप आगे बढ़ेंगे। देखना होगा कि युवक द्वारा उठाया गया यह कदम कितना सफल हो पाता है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें