![]() |
| विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग 21 विमान से पाकिस्तानी एफ 16 को मार गिराया |
मलबा रज़्ज़ाक ( लोकल नेता ) के घर के पूर्व में करीब 1 किलोमीटर दूर गिरा... रज़्ज़ाक ने देखा ज़मीन पर पैराशूट उतर रहा है... लेकिन वो दक्षिण दिशा में था... वहां पायलट पूरी तरह सलामत नज़र आया... रज़्ज़ाक ने गांव के कुछ लड़कों को फोल करके कहा वो उस जगह पहुंचें जहां जहाज़ गिरा है... जहाज़ से दूर रहें लेकिन पायलट पकड़ने की कोशिश करें... पायलट के पास पिस्तौल थी... उसने युवकों से पूछा कि ये हिंदुस्तान है या पाकिस्तान... किसी ने धोखा देने के लिए कह दिया हिंदुस्तान... अभिनंदन ने जय हिंद, वंदेमातरम के नारे लगाए और कहा शायद उसकी रीढ़ में चोट है... और उन्हें थोड़ा पानी चाहिए... पाकिस्तानी युवकों में से किसी को नारे सुन कर गुस्सा आ गया... और उसने पाकिस्तान आर्मी ज़िंदाबाद के नारे लगाए... पाकिस्तानियों ने हाथ में पत्थर उठा लिए
ये भी पढ़ें : एयर स्ट्राइक के बाद इमरान खान ने जब सिद्धू को फोन किया
![]() |
| पाकिस्तानी कब्जे में विंग कमांडर अभिनंदन |
अभिनंदन को माजरा समझ आ गया था... वो उल्टा भागे... पीठ दिखा कर नहीं... सीना चौड़ा... हाथ में पिस्टल और बिना देखे उल्टा भागे... एक तालाब दिखा तो उस की तरफ छलांग लगा दी... खुफिया कागज़ पानी में भिगो कर खराब कर दिए और कुछ कागज़ खा गए... ताकि दुश्मन के हाथ न पड़ें... युवकों में से किसी ने पैर पर गोली भी मार दी... इसके बाद युवकों ने अभिनंदन पर हमला बोल दिया... पाकिस्तानी सेना तब तक आ गई थी... आगे के वीडियो हमने देखे ही हैं... जिसमें घायल अभिनंदन गर्व के साथ पाकिस्तानियों को कह रहे हैं... मैं ये जानकारी आपको नहीं दे सकता... अभिनंदन... अभिनंदन...
ये भी पढ़ें : BREAKING NEWS - इमरान खान छोड़ सकते हैं प्रधानमंत्री का पद, कहा - चौथी शादी के लिए नहीं मिल रहा वक्त
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें