![]() |
| चुनाव से ठीक पहले कई बड़े नेता अपनी पार्टी बदल चुके हैं |
सत्ता में बने रहने की भूख क्या होती है?अगर यह जानना है तो आप नेताओं से मिलिए। नेताओं से मिलने के बाद आपको पता चल जाएगा कि सत्ता में बने रहने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं तो इसी को देखते हुए नेताओं ने अपने जुगाड़ करने शुरू कर दिए हैं। जब नेताओं को टिकट नहीं दिया जाता तो वह दूसरी पार्टी की तरफ रुख कर लेते हैं। ऐसा ही देखने को मिल रहा है इन दिनों। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही देखने को मिला जब एक नेता ने एक दिन में सात पार्टियों को बदल लिया। नेताजी का कहना था कि उनकी सबसे पहली पार्टी में उनकी इज्जत नहीं थी इसीलिए आत्मसम्मान की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू
अब सूरज की गर्मी एक तरफ तापमान बढ़ा रही थी तो वही नेता जी का पारा भी गरम हो चला था। क्योंकि एक दिन में तीन राजनीति पार्टियों को छोड़ना कोई आसान बात नहीं होती। अपनी कार का एसी चला कर नेताजी ने इधर से उधर घूम आए तो एक पार्टी से उन्हें ऑफर आ गया। नेताजी को ठीक-ठाक लगा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि अब वह नई पार्टी के साथ होंगे। लेकिन जब नई पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो मुश्किल से 10 से 15 कार्यकर्ता ही थे। नेता जी समझ गए यहां से टिकट भी मिल जाएगा आत्मसम्मान का जुगाड़ भी हो जाएगा। पैसे भी मिल जाएंगे लेकिन यहां जीत का जुगाड़ नहीं हो पाएगा। इसलिए जितनी तेजी से नेता जी ने हाथ मिलाया था उतनी तेजी से नेता जी ने हाथ जोड़े और वापस आ गए।।
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस
देखते ही देखते शाम होने तक ऐसा सात साथियों के साथ कर चुके थे। इस भाग दौड़ में नेताजी को पता ही नहीं चला कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले नेता हैं जिन्होंने 1 दिन में 7 पार्टियां बदली। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता के गुस्से से बचने में मिलेगी मदद
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें