ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता के गुस्से से बचने में मिलेगी मदद
कहा जाता है कि टिकट सिर्फ उसी कार्यकर्ता को मिलता है जो अपने आलाकमान का खास होता है। मतलब कि पिछले तीन चार साल में जिस भी कार्यकर्ता ने अपने नेता की सेवा अच्छे से की है। उसको भरोसा होता है अगर वह अपने नेता के यानी अपने आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरा तो उसका टिकट पक्का माना जाता है। इसी को देखते हुए हर कोई उम्मीद लगा लेता है। हर कोई चाहता है कि उसे मेहनत का फल मिले। लेकिन, कई बार यह संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि क्षेत्र में कई सारे कार्यकर्ता होते हैं। कई नेता होते हैं लेकिन हर किसी को टिकट मिल जाए यह पार्टी के लिए भी संभव नहीं है। ऐसे में राजस्थान से आए एक नेता ने दिल्ली में बैठे अपने आलाकमान को सुझाव दिया कि अब टिकट जारी ना करें। बल्कि सभी के लिए पास जारी कर दे और जिसको भी यह पास जारी किया जाएगा उसके पास ही अधिकार होगा कि वह चुनाव लड़ सके।
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता
अपने नेता की जब यह बात आलाकमान ने सुनी तो वे बेहद खुश हुए। खुशी इतनी थी कि सबसे पहले सुझाव देने वाले कार्यकर्ता को ही पास दे डाला। पास लेने के बाद कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पहुंच गया। मिठाई बांटी गई, रंग लगाए गए, ढोल नगाड़े बजाए गए और खुशी से नेता ने बताया कि वह दिल्ली से आए हैं और दिल्ली वालों ने उन्हें पास दिया है मतलब अब उन्हें वोट दिया जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग का कहना है कि एक क्षेत्र से टिकट एक को ही मिलेगा। वह पास को महत्व नहीं देते।
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, गठबंधन में सीटों के बंटवारे का झगड़ा होगा खत्म
चुनाव आयोग की बात सुनने के बाद नेता जी नाराज हो गए। उनका दावा था कि यह सब सरकार की वजह से हो रहा है। क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि उन्हें टिकट या पास मिल जाए। अगर उन्हें टिकट या पास मिलता है तो उनकी जीत पक्की हो जाएगी। अभी देखना होगा इस मामले में नेताजी आगे अपना कार्यक्रम किस तरीके से बढ़ाते हैं इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : प्रियंका के समर्थन में प्रचार करने निकले रॉबर्ट वाड्रा, किसानों ने डर कर खेत में घुसने नहीं दिया
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें