प्रियंका गांधी का चुनावी प्लान लीक, लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, गठबंधन में सीटों के बंटवारे का झगड़ा होगा खत्म
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जो जीतेगा ताज उसी के सर पर सजेगा। हर पार्टी, हर नेता अपने आपको कम आंकने के मूड में नहीं है। हर कोई तैयारियां कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी केंद्र की गद्दी पर बैठी है और उसे हराने के लिए विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महागठबंधन नाम दिया जा रहा है लेकिन अभी भी सीटों को लेकर खींचतान जारी है। सबसे बड़ी मुसीबत कांग्रेस पार्टी के लिए है क्योंकि कोई भी कांग्रेस पार्टी को गठबंधन में ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नेता नाराज हैं। वजह है लोकसभा में सीटों का कम होना। इसी वजह से कई नेताओं का कहना है कि उनका गठबंधन इसलिए नहीं हो पा रहा क्योंकि लोकसभा की कुल सीटें कम हैं।
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क
उदाहरण के लिए राजधानी दिल्ली में 7 लोकसभा की सीटें हैं जिस पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी असमंजस में है। कुछ नेता गठबंधन के साथ खड़े हैं तो कुछ खुलकर इस की खिलाफत कर रहे हैं। जो खिलाफत कर रहे हैं उनका कहना है कि वह अकेले इसलिए चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि अगर वह आम आदमी पार्टी के साथ हैं तो उन्हें कम सीटें दी जाएंगी। इसी को देखते हुए वह नाराज हैं। नेताओं का कहना है कि अगर दिल्ली में ज्यादा सीटें होती तो उन्हें किसी भी तरीके की कोई दिक्कत नहीं आती। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की समस्या को देखते हुए एक हल निकाला है।ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के मेनिफेस्टो में एक नया पन्ना जोड़ा है जिसमें यह दावा किया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर उन्हें जीत मिली तो वह लोकसभा की सीटों की संख्या को बढ़ा देंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मौजूदा लोकसभा की 543 सीटों को 750 कर दिया जाएगा, ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि भविष्य में कांग्रेस को अगर किसी से गठबंधन करना हो तो उसे दिक्कत ना हो, क्योंकि गठबंधन में सबसे ज्यादा अगर किसी बात पर बहस होती है तो वो है सीटों का बंटवारा, सहयोगी पार्टियों से एक-एक सीट के लिए मान-मनव्वौल करना पड़ता है, इसीलिए कांग्रेस ने तय किया है चुनाव जीतने के बाद वो लोकसभा की सीटें ही बढ़ा देंगे, जिससे ना सिर्फ उन्हें बल्कि किसी भी पार्टी को सीटों पर गठबंधन के लिए चिकचिक ना करनी पड़े
ये भी पढ़ें : पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें