सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

NSE लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम इस साल मॉनसून के सीज़न में देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ देखने को मिली। ज़्यादा बारिश होने की वजह से लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से घरों में रखा सारा सामान बह गया। लोगों के ज़रूरी काग़ज़ात भी बाढ़ में बह गये। इसको लेकर सरकार ने लोगों की मदद के दावे भी किए। वहीं, दूसरी तरफ़ सरकार के लिए भी ये एक मुश्किल का सबब था क्योंकि हर किसी के लिए ज़रूरी होते हैं उसके काग़ज़ात, तो वहीं, सरकार के लिए कई ज़रूरी कामों में से एक होता है GDP की ग्रोथ। लेकिन इस साल GDP ग्रोथ सबसे कम रही है। जब बकवास न्यूज़ ने इसके बारे में सरकार से पूछा तो सरकार का पक्ष रखने वाले लोगों का कहना था कि इस बार देश में ज़्यादा बारिश हुई और ज़्यादा बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। बाढ़ में जहाँ लोगों के घर बह गए तो वहीं सरकार की GDP उसी बाढ़ में बह गई। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक सरकार चाहती है कि जल्दी से जल्दी GDP को ढूंढा जाए। ताकि देश...

इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक जब भी देश में किसी तरीक़े की प्राकृतिक या अप्राकृतिक घटना होती है तो NDRF की टीम को हालात को सुधारने के लिए लगाया जाता है। एनडीआरएफ का मतलब नैशनल डिजास्टर रिलीफ़ फंड। कहने को ये तो रिलीफ़ देने के लिए है।  लेकिन अब NDRF की टीम को रिलीज़ के साथ साथ उत्तर संकट की हालात से भी निकालना होगा बकवास न्यूज़ के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़ जल्द ही भारत सरकार NDRF की टीम को देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए लगा सकती है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी अर्थव्यवस्था टस से मल नहीं हो रही है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले कई सालों में ये पहली बार हुआ है जब देश की विकास दर छह फ़ीसदी से भी नीचे आ गई। जिसकी वजह से विपक्ष के निशाने पर सरकार तो है ही साथ ही जनता का सब्र भी अब टूटने लगा है। ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई NDA जब 2014 में लोकसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आयी तो सभी को लगा कि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी...

शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक

ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई देश की अर्थव्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है जिसकी वजह से हज़ारों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। वहीं कई लोगों की नौकरियों पर अभी भी ख़तरा मंडरा रहा है। इस कारण से कई लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं। हर कोई सरकार से यही उम्मीद कर रहा है कि वो जल्दी से जल्दी अर्थव्यवस्था कि हालात को सुधारते हैं ताकि उनकी नौकरी बची रहे। लोगों की मुसीबत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी क़दम उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, हाल ही में वित् मंत्रालय ने कुछ जानकार लोगों की एक मीटिंग बुलायी है जिसमें लोगों ने अलग अलग सुझाव दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़,  कई जानकार लोगों ने अपने अनुभव के आधार पर सरकार को बताया कि किस तरीक़े से वो आर्थिक व्यवस्था को सुधार सकते हैं। सरकार ने जब इस बारे में एक युवक से पूछा तो उसका कहना था कि शक्तिमान से मदद ली जा सकती है। क्योंकि जब भी देश पर संकट आया है हर बार शक्तिमान ही देश को बचाते हैं। ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमं...

लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई

ये भी पढ़ें : लगातार नीचे गिर रहे शेयर बाज़ार को उठाने के लिए बड़ा कदम, स्टॉक एक्सचेंज में लगाई जाएंगी लिफ्ट शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में काफ़ी गिरावट दर्ज की गई है। काफ़ी कोशिशों के बावजूद भी शेयर बाज़ार में तेज़ी दर्ज नहीं की जा रही। शेयर बाज़ार गिरने की वजह से मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग परेशान हैं इसी को देखते हुए अब कुछ लोगों ने शेयर बाजार मार्केट को उठाने के लिए एक अलग ही रणनीति बनायी है। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में उठाने के लिए सो देश भक्तों का एक दल मुंबई के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि ये दल शेयर मार्केट में तमाम दिक्कतों को सुधार देगा। इस दल की अध्यक्षता करने वाले एक शख़्स का दावा है कि पहले वो शेयर मार्केट में ही काम करता था और उसे शेयर मार्केट के तमाम नियमों के बारे में पता है। इसी को देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि वो अपने सारे एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करेगा, जिसके बल पर शेयर मार्केट दोबारा से तेज गति से ऊपर बढ़ेगा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेंसेक्स...