सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यदुवंश की लड़ाई

यदुवंश की लड़ाई का विलेन कौन है शिवपाल, मुलायम, अमर सिंह या फिर अखिलेश की सौतेली मां साधना गुप्ता ?

Akhilesh Yadav is Weeping Infront of His Father Mulayam Singh Yadav

सर्दी का मौसम आया है या भगवान राम का

नरेंद्र मोदी धनुष-बाण लेकर केजरीवाल को क्यों ढूंढ रहे हैं

रावण दहन के दिन नेताओं को क्यों बुलाया जाता है ?

जब गृह प्रवेश में आए चाचा के बारे में डिंपल ने अखिलेश से पूछा

जब कुत्ते के सपने में अरविंद केजरीवाल आए तो क्या हुआ

सलमान खान शिकार स्पेशल - 5

सलमान खान शिकार स्पेशल - 4

सलमान खान शिकार स्पेशल - 3

सलमान खान शिकार स्पेशल - 2

सलमान खान शिकार स्पेशल - 1

सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर शीला दीक्षित ने क्यों खड़े किए हाथ

शीला ने क्यों की सोनिया गांधी से राहुल गांधी की शिकायत

शीला दीक्षित ने मीडिया के सामने क्यों पकड़े कान

जब राहुल गांधी से शीला दीक्षित ने अहसान करने को बोला

स्वच्छ फेसबुक अभियान, कृपया खुले में शौच ना करें

जब राहुल गांधी ने मारा शाहरुख खान की फ़िल्म का डायलॉग

तो भइया हुआ कुछ यूं कि भाई साब पहुंचे उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में, तेवर तो बिल्कुल झांसी की रानी वाले लग रहे थे तो एक खुली जगह देखते ही चौपाल लगा ली, एसपीजी वाले और राहुल के कुछ चेले चमाटे आस-पास के गांव से कुछ लोगों को खींच लाए, अब कैसे खींच लाए भगवान जानता है या फिर राहुल बाबा के चेले चमाटे. राहुल गांधी ने हाल चाल पूछा तो गांव वालों ने उल्टा उन्हीं से पूछ लिया कि छुट्टियां कैसे बीतीं, रागा बाबा ने मुस्कुरा कर जवाब दिया अरे मैं देश से दूर था लेकिन आप लोग तो मेरे दिल में बसते हैं, वहां भी आपकी याद आ रही थी, तभी पीछे से किसी की आवाज़ आयी हां जिसके बारे में पता हो कि नहीं मिलने वाला... यानि वोट तो उसकी बहुत याद आती है, ससुरी पीछा छोड़ती ही नहीं है... तभी राहुल के एक चमेटा चिल्लाया.. ऐ कौन बोला... कौन बोला... चुप कर... खैर बात आगे बढ़ी... और वहां पहुंच गयी जहां इस ऐतिसाहिक फोटो को खींचा गया, बाबा ने रास्ते भर गाड़ी में शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना देखते हुए टाइम पास किया था तो फौरन डायलॉग मारा चिंता मत कीजिए... कांग्रेस की नाव मेरे हाथ में है.. मैं हूं ना... बस तभी वहां के...

तेरा तेरा तेरा तेरा तेरा सूरूर हिमेस भाई

अर्ज़ किया है - डब्बे में डब्बा..डब्बे में खरगोस..हिमेस ने मुँह खोला..public बेहोस !! मुँह खोलें तो ज़हर हैं..बंद रखें तो कहर हैं !! जनाब body की building खड़ी कर के आप से तू पर आ गये हैं..लेकिन चेहरे के हाव भाव.. वहीं के वहीं हैं..  मतलब शृंगार..हास्य..करुण..रौद्र..शां त..वीर..भयानक..वीभत्स..हर रस में एक ही रंग था भाई के चेहरे पे...और heroine भी अपनी टक्कर की ढूँढ के लाए..भावशून्य ग़रीबों की कटरीना कैफ़ कम नरगिस फाख़्री ..मतलब बंदी इतनी bimbo दिखाई है कि musician है और 6-8 महीने पुराने FB fraannd..जिस से उस ने एक बार भी phone पे बात तक नहीं की..उस के बुलाने पर..Dublin में India day पर perform करने अकेले चली जाती है..वहाँ जा कर झूठे drug case में फँस जाती है और उसे जेल जा कर पता चलता है कि वहाँ India Day मनाया ही नहीं जाता... बहन थोड़ा google ही कर लेती..माना हम इश्क़ में अक्ल से अंधे और दिमाग से पूरी तरह अपाहिज हो कर हद दर्जे की बेवकूफ़ियाँ करते हैं..पर ये तो इश्क़ भी नहीं था...ख़ैर..bimbo बेवकूफ़ी नहीं करती तो आशिक़ पति (बचपन में चाय बेचने वाला..माँ की बीमारी ...

और कुछ इस तरह सऊदी अरब में मौजूद समर्थकों ने ज़ाकिर नाईक को वतन वापसी से रोक लिया

ज़ाकिर नाईक का नाम तो सुना ही होगा आपने... अरे वही ज़ाकिर जिन्हें गणेश को भगवान मानने के लिए सबूतों की ज़रूरत है... जिन्हें राम को भगवान मानने पर आपत्ति है.. जिन्हें मूर्तिपूजा में पिछड़ापन दिखता है.. जिन्हें इस्लाम जैसा कोई और धर्म लगता ही नहीं है.. तो भाई जब भारत में उनकी लंका में आग लगी तो बेचारे सऊदी अरब में ही फंस गए... डर के मारे वापस ही नहीं आए... खबरें तो ऐसी ही आयीं.. लेकिन असल वजह ये नहीं है... हकीकत में सऊदी अरब में उनके लाखों फैन हैं... जो उनकी बातों को सुनते हैं.. उन पर यकीन करते हैं... उनको फॉलो करते हैं... उन्होंने ज़ाकिर नाईक को आने से रोक दिया... दूसरे धर्म का एक शख्स वहीं से गुज़र रहा था तो उसने फोटो खींची और बकवास न्यूज़ को भेज दी... तस्वीर में आप भी देख सकते हैं कि तरह ज़ाकिर नाईक के समर्थकों ने उन्हें घेर रखा है... छोटे-बड़े, बच्चे और बूढ़े सबने ज़ाकिर का रास्ता रोक लिया और कहा कि नहीं आप भारत मत जाइए... वहां क्या रखा है.. वहां गरीबी है... डोंगरी के एक छोटे से ऑफिस से आप अपने पीस टीवी के प्रोग्राम्स का प्रोडक्शन करते हैं... यहीं रह जाइए.. जगह की कमी नही...

एक रूमाल ने छीना स्मृति ईरानी से मानव संसाधन विकास मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करती हुईं स्मृति ईरानी दरअसल मानव संसाधन विकास मंत्री का पद गंवाने की असली वजह खुद स्मृति ईरानी ही हैं, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत हुई एक रूमाल से, ये तो सब जानते हैं कि अपनी तुलसी कितनी गुणी हैं, किसी को भी निराश नहीं करती, सब इनके व्यवहार से खुश रहते हैं, बस छोटी से गलती उनसे ये हो गयी कि अपनी चचिया सास को उन्होंने नाराज़ कर दिया. और उनके बगैर पूछे एक रूमाल की कढ़ाई कर ली. कढ़ाई बड़ी अच्छी हो गयी थी. तभी बा ने उन्हें आवाज़ दे दी. बा की आवाज़ सुनकर तुलसी यानि की अपनी स्मृति भागी भागी उन तक पहुंची. बा के जोड़ों में दर्द हो रहा था. तभी इधर ट्विस्ट आ गया.. मतलब तुलसी के जेठ जी वहां पहुंच गए जहां स्मृति ने रूमाल को कढ़ाई के बाद रखा था. रूमाल देखते ही वो फ्लैश बैक में पहुंच गए. जब उनकी दुकान पर आए शर्मा जी ने कहा था कि पीएम साहब रैली करने आ रहे हैं गर्मी बहुत है इसलिए अच्छे रूमाल की तलाश है. फिर क्या था जेठ जी के शरीर में जहां कहीं भी बांछे थीं वो खिल उठी. रूमाल लेकर वो फौरन शर्मा जी के पास पहुंच गए शर्मा जी अपना वेस्पा स्कूटर स्टार्ट ही कर रहे थ...

शिवराज सिंह चौहान के डॉक्टर ने किसान को कुत्ता कहा

https://www.facebook.com/BakwasNewsOnly/

एयरटेल गर्ल जाएगी मंगल पर

https://www.facebook.com/BakwasNewsOnly अपने 3 जी और 4 जी से भारतवर्ष को चमत्कृत करने वाली एयरटेल गर्ल पहली भारतीय बनने जा रही हैं जो मंगल पर जाकर पहला 9-2-11 जी वाला टावर लगाएंगी... दरअसल ये फैसला लोगों की भारी मांग पर लिया गया है. क्योंकि एयरटेल गर्ल छुट्टियां मनाने के लिए गुफाओं.. जंगलों.. पहाड़ों.. कंदराओं तक में पहुंची लेकिन वहाँं भी एयरटेल का दनदनाता नेटवर्क पाती गयी... (हमारे यहाँ गाजियाबाद में तो थ्री- फोर जी छोड़िए बात करने वाला नेटवर्क मिल जाए तो कहना ही क्या) इसके बाद लोगों ने एक SMS कैंपेन चलाया और इसके ज़रिए सरकार से मांग की गयी कि इसे मंगल मिशन पर भेजना चाहिए.. डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाली हमारी सरकार ने जनता की मांग मान ली है...  इसरो ने भी इस पर अपनी हामी दे दी है क्योंकि पिछले साल जो मार्स ऑर्बिटर उन्होंने भेजा था उससे अब सिग्नल मिलने में परेशानी हो रही है.. लेकिन उन्हें चिंता इसकी नहीं है.. इसरो वाले चाहते हैं कि एयरटेल गर्ल हिंदुस्तान के मंगल मिशन की ब्रैंड एंबेस्डर बन जाए.. इससे मंगलयान का खर्चा और कम करने में कामयाबी मिलेगी.. और साथ ही पुराने मिशन...

अरविंद केजरीवाल कराएंगे जनमत संग्रह

https://www.facebook.com/BakwasNewsOnly

बच्चों को गाली सिखाने के आरोप में तन्मय भट्ट पर केस दर्ज

Add caption ग़ाज़ियाबाद में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए... जब एक दंपति ने अपने बेटे को चुटकुला सुनाने को कहा और उनके बेटे ने AIB के तन्मय भट्ट वाले अश्लील चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए...वाकया इंदिरापुरम इलाके का है, जहां सॉफ्टवेयर में काम करने वाले वरुण और उनकी बीवी तान्या के घर मेहमान आए थे... रस्मन दोनों ने अपने 6 साल के बेटे रिहान से मेहमानों का मनोरंजन करने को कहा और रिहान ने यूट्यूब पर सुने AIB के भद्दे चुटकुले सुनाने शुरू कर दिया... दोनों ने अपने बेटे को रोकना चाहा लेकिन रिहान तब  तक F, B जैसे तमाम शब्दों वाले तमाम चुटकुले सुना चुका था,  अपने अपमान के बाद इन दोनों के घर आए मेहमान ने पुलिस रिपोर्ट करवाई है... उनका कहना है कि जानबूझ कर वरुण और तान्या ने अपने बेटे से भद्दे और अश्लील चुटकुले सुनाने को कहा...जबकि रिहान के माता-पिता का कहना है कि उन पर लग रहे आरोप गलत है...शुरूआती जांच के बाद पता चला है... वरुण अपने आई-पैड पर AIB और तन्मय भट्ट के वीडियो देखते थे जिसे बाद में रिहान देखता, और वरुण को हंसते देख उसे लगा कि बाकी लोगों को भी ये पसंद आता है... रिहान से...

देशभक्ति साबित करने के लिए दोबारा अशोका रिलीज़ करेंगे शाहरुख

देशभक्ति साबित करने के  लिए दोबारा अशोका रिलीज़ करेंगे शाहरुख लगातार विरोध प्रदर्शनों से परेशान हो कर  शाहरुख ने फैसला किया है कि वो अपनी छवि सुधारने के लिए अशोक फिल्म दोबारा बड़े पैमाने पर ले कर आएंगे... पहले रिलीज़ होने के वक्त अशोका फ्लॉप हो गई थी... लेकिन अब उन्हें उम्मीद है देश में राष्ट्रवाद की लहर पर सवार हो कर अशोका हिट भी हो जाएगी और शाहरूख के बयानों के बाद बिगड़ी छवि भी सुधर जाएगी...देश में असहिष्णुता की बहस के विवाद में पड़ने के बाद शाहरुख की फिल्मों का ‘राष्ट्रवादियों’ ने कड़ा विरोध किया था... माना जाता है इसकी वजह से उनकी फैन जैसी फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ा है...  आमिर के बाद शाहरुख को बार बार देशभक्ति को लेकर कटघरे में खड़ा किया जाता रहा... कई बॉलीवुड कलाकार भी इन दोनों के विरोध में सामने आ गए... शाहरुख अपने मास्टरस्ट्रोक से सब ठीक कर लेना चाहते हैं... राष्ट्रवादियों के लिए सबसे बड़े राजा अशोक हैं... और अशोक की जीवनी पर बनाई शाहरुख की फिल्म पहले इसलिए फ्लॉप हो गई थी क्योंकि राष्ट्रवाद उस वक्त फैशन में नहीं थ...

तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को लाइव टेस्ट का खुला चैलेंज

बिहार में टॉपर्स के टेस्ट को जिस तरह से न्यूज़ चैनलों ने राष्ट्रीय आपदा घोषित किया उसके बाद लालू जी के बेटे और बिहार सरकार में पीठासीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खूंटे से उखड़ गए हैं. उन्होंने सीधे न्यूज़ चैनलों के संपादकों को अखाड़े में उतरने के लिए ललकारा है. तेजस्वी यादव ने खुली चुनौती दी है कि अगर न्यूज़ चैनलों के संपादक उनके लाइव टेस्ट में पास हो गए तो वो अपने आप को लालू यादव का बेटा नहीं कहेंगे. न्यू ज़ चैनलों में तैनात हमारे अंदरूनी सूत्रों ने जानकारी दी है कि तेजस्वी यादव के इस चेलेंज के बाद हड़कंप मचा हुआ है. एक-दो चैनलों के संपादक तो मालिकों के पास अपनी डेज़ीगनेशन बदलवाने के लिए पहुंच गए हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक न्यूज़ चैनल के संपादक ने तो अपने चैनल में काम कर रहे एक इंटर्न को इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने फेसबुक पर चिपकायी अपनी सेल्फी के साथ लिखा था ‘’With India’s Most Innovative संपादक ’’

क्या लौट आए न्यूज़ चैनलों के पुराने दिन

ये हमारे देश के न्यूज़ चैनलों को रह हर कर हो क्या जाता है. ससुरे कोई भांग-वांग या बाबा रामदेव की बतायी कोई जड़ी-बूटी तो ट्राइ नहीं कर लेते. साला हर कोई पुरानी भसड़ को भूल कर नयी शुरुआत करता है लेकिन हमारे हिंदी न्यूज़ चैनल तो भविष्य की ओर का रास्ता बंद कर वापस भूतकाल की ओर निकल रिए हैं. अब देखिए ना पिछले कुछ साल से टीआरपी लिस्ट में ऊपर पहुंच चुका न्यूज़ नेशन नाम का चैनल रेलवे स्टेशन पर भूतों का बसेरा दिखा रिया है तो टीआरीप लिस्ट में त्रिशंकु की तरह लटका आईबीएन बगदादी का नेकलेस बम दिखा रिया है. मतलब इतनी पक्की खबर इन्हें मिलती कहां से है. मुझे तो लग रिया है कि न्यूज़ नेशन वालों के रिपोर्टरों में से एक-आध की तो भूत नगरी में सीधा सोर्स है. और इधर आईबीएन वालों को तो रोज़ सीधे बगदादी ही रिपोर्ट भेजता है. कसम से मियां गदर काट रखा है भाई लोगों ने

बच्चे ने कराया मां पर केजरीवाल के नाम पर उल्लू बनाने का केस

लो कल्लो बात. दिल्ली में एक छोटे से बच्चे ने अपनी मां पर ही केस दर्ज करा दिया है. अपनी शिकायत में उसने कहा है कि उसकी मम्मी ने फैंसी ड्रस कंपटीशन के नाम पर पहले तो उसे केजरीवाल जैसा लुक दिया और फिर बाद में केजरीवाल के सामने ले जाकर रख दिया. और तो और कुमार विश्वास से फौरन अपना नया आईफोन 6 निकाल कर जो सेल्फी खींची ना.. तो वो और ज्यादा इंसल्टिंग थी. एफआईर में बच्चे ने लिखवाया है कि फैंसी ड्रेस कंपटीशन तक तो वो केजरीवाल को झेल लेता. वो यहां तक झेल लेता की खुद केजरीवाल उसके साथ खड़े होकर सेल्फी ले लेते. लेकिन उसे कुमार विश्वास का सेल्फी लेना सही नहीं लगा इसीलिए उसने अपनी मां पर ही केस कर दिया है

देश को मिले पहले ऑड-ईवन प्रधानमंत्री

तो भइया अब तो हमारा देश रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, देश को पहला ऑड-ईवन पीएम जो मिल गया है. दरअसल हुआ ये कि हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के रोज़-रोज़ के फोन कॉल से परेशान हो गए. अब भाई परेशान होने वाली तो बात थी ही ना.. रोज़-रोज़ कोई फोन करके ये कहेगा कि आप रहते दिल्ली में हो.. और मैं दिल्ली का सीएम हूं.. तो आपको भी ऑड ईवन का नियम मानना ही पडे़गा. इसी से तंग आकर हमारे माननीय पीएम ने फौरन इसका उपाय निकाला. और यही उपाय आपके सामने खड़ा है. ऑड डे के लिए ऑड पीएम और ईवन डे के लिए ईवन पीएम. तो भाइयो आप भी इन्जॉय कीजिए ऑड-ईवन का... 

क्यों देनी पड़ी नागपुर की पिच को सुप्रीम कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी

ओवैसी को तीन बार कहना पड़ा भारत माता की जय

नीली जर्सी ने किस तरह बढ़ा दी थी पाकिस्तान की मुश्किलें

आफरीदी ने भारत के बारे में ऐसा क्या कहा जिससे पाकिस्तान से मिली गालियां

RSS ने खाकी निकर की जगह क्यों की फुल पैंट

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने कोलकाता में कैसे की भारतीय फैंस को धोखा देने की कोशिश

तेज प्रताप यादव कैसे बन गए बिहार के पप्पू

हिंदुस्तान से मैच पर अपनी तैयारियों की बारे में बताते शाहिद आफरीदी

विजय माल लिया की विदेश भागने से ठीक पहले की तस्वीर

ड्वेन ब्रावो ने क्यों पकड़ा महेंद्र सिंह धोनी का कॉलर

माल्या की फरारी पर पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ के बीच हुई सीक्रेट बातचीत

इसी बाइक से हुई थी विजय माल्या की फरारी

भइया अब तो केजरीवाल को सीबीआई भी अपने अंडर चाहिए

विजय माल्या को लोन देने वाले बैंक का पता चला

केजरीवाल ने की चालाकी तो सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा

जब शाहिद आफरीदी ने रखी धोनी से ना हराने की शर्त

जब बैंकों ने विजय माल्या के बेटे के कपड़े उतरवा लिए

जब सऊदी अरब में महिला सशक्तिकरण की मीटिंग सिर्फ पुरुषों ने की

बजट पर यू-टर्न लेने वाले जेटली के नाम हुई दिल्ली की एक सड़क

जब पीएम मोदी से नाराज़ हुए अरुण जेटली