https://www.facebook.com/BakwasNewsOnly
अपने 3 जी और 4 जी से भारतवर्ष को चमत्कृत करने वाली एयरटेल गर्ल पहली भारतीय बनने जा रही हैं जो मंगल पर जाकर पहला 9-2-11 जी वाला टावर लगाएंगी... दरअसल ये फैसला लोगों की भारी मांग पर लिया गया है. क्योंकि एयरटेल गर्ल छुट्टियां मनाने के लिए गुफाओं.. जंगलों.. पहाड़ों.. कंदराओं तक में पहुंची लेकिन वहाँं भी एयरटेल का दनदनाता नेटवर्क पाती गयी... (हमारे यहाँ गाजियाबाद में तो थ्री-फोर जी छोड़िए बात करने वाला नेटवर्क मिल जाए तो कहना ही क्या) इसके बाद लोगों ने एक SMS कैंपेन चलाया और इसके ज़रिए सरकार से मांग की गयी कि इसे मंगल मिशन पर भेजना चाहिए.. डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने वाली हमारी सरकार ने जनता की मांग मान ली है...
इसरो ने भी इस पर अपनी हामी दे दी है क्योंकि पिछले साल जो मार्स ऑर्बिटर उन्होंने भेजा था उससे अब सिग्नल मिलने में परेशानी हो रही है.. लेकिन उन्हें चिंता इसकी नहीं है.. इसरो वाले चाहते हैं कि एयरटेल गर्ल हिंदुस्तान के मंगल मिशन की ब्रैंड एंबेस्डर बन जाए.. इससे मंगलयान का खर्चा और कम करने में कामयाबी मिलेगी.. और साथ ही पुराने मिशन के लिए वो क्मयुनिकेशन का काम भी करेंगी... फिलहाल जिस तरह से एयरटेल के ग्राहक अपने फोन में सिग्नल की तलाश करते हैं... ठीक उसी तरह एयरटेल गर्ल की भी तलाश की जा रही है जो अपनी कंपनी के सिग्नल की तरह लॉस्ट हो गयी हैं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें