ये भी पढ़ें : चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 117 ऐसे लोगों का चालान किया है जिन्होंने गाड़ी मोड़ने से पहले सही इंडिकेटर दिया था... पुलिस का कहना है ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला... माना जा रहा है ऑड-ईवन नियम के बाद लोगों में पुरानी आदतें वापस लाने के लिए अभियान छेड़ा है जिसके तहत ये चालान काटे गए... पुलिस के मुताबिक मुड़ने से पहले इंडिकेटर देना दिल्ली में अपराध माना जाता है इसलिए उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है... य हां के लोग या तो इंडिकेटर देते ही नहीं हैं और अगर गलती से दे भी देते हैं तो कभी सही नहीं देते... जिससे किसी को संकेत समझ में ही नहीं आते और इन लोगों ने दूसरों को भ्रम में डाला जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी... चालान किए गए 117 लोगों में से 116 पुरूष और 1 महिला है... ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैरान हैं कि महिला हो कर भी उसने सही संकेत कैसे दे दिया... अब पुलिस इस बारे में जांच कर ये देख रही है कहीं उस महिला ड्राइवर की गाड़ी में कि...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism