ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम
ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफ़िक पुलिस ज़बर्दस्त जुर्माना लगाया रही है। ऐसे कई तरीक़े के उदारहण देखने को मिले जब वाहन की क़ीमत से ज़्यादा का चालान काट दिया गया हो। इससे हर कोई डरा हुआ है। गाड़ी को सड़क पर उतारने से पहले हर कोई यही सोचता है कि उसका चालान ना कटे। लेकिन,अब लोगों के लिए राहत की ख़बर है। क्योंकि, जिन लोगों का चालान कटा है उन्हें लोन की सुविधा दी जा सकती है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफ़िक पुलिस लगातार चालान काट रही हैं जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानी हो रही है।आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर जनता परेशान हो सकती है और ऐसा हो सकता है कि जनता की परेशानी चुनावों में हार की वजह बन जाए, इसी को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है।
ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक
बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार- RBI का रुख़ कर सकती है। सरकार ने RBI को कहा है कि जिन लोगों के चालान काटे गए हैं। उनको लोन की सुविधा दी जाए, क्योंकि एक बार में ज़्यादा चालान कटने से लोग परेशान हो सकते हैं उनकी जेब पर असर पड़ता है। इसको देखते हुए ऐसे लोगों को लोन की सुविधा मुहैया कराई जाए। जिन लोगों के चालान कटे हैं वो सरकार की इस स्कीम से बेहद ख़ुश हैं। एक शख़्स ने बकवास न्यूज को बताया कि उसकी 15, हज़ार की स्कूटी थी लेकिन उसका 23, हज़ार रुपये का चालान काट दिया गया।
ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई
ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़
युवक का कहना था कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए उसने पड़ोसी से पैसे उधार लिए। अगर ये लोन स्कीम पहले होती तो मैं लोन लेता और मैं उनसे चलानी भर देता है युवक का कहना है कि भले ही सरकार ने देरी से फैसला किया हो लेकिन ये एक अच्छा कदम है। सरकार के इस फ़ैसले से कई लोग बेहद ख़ुश हैं। अभी देखना होगा कि कितने लोगों को सरकार के इस फ़ैसले से राहत मिल पाती है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास नज़र की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें