ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक
भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों का लोहा मान रही है, कई देशों ने भारत के इस मिशन की तारीफ़ करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इससे पूरी तरीक़े से जला हुआ है। उनकी जलन का आलम ये है कि चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान के बादलों धुआँ देखा गया। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ था जब पाकिस्तान के बादलों में धुआँ देखा गया हो। पाकिस्तान के कई शहरों पर धुआँ साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। धुआं देखने का मतलब होता है आगे का लगना।आग लगने के बाद धुंआ निकलता है इसलिए कई लोगों ने अंदाज़ा लगाया है कि कहीं आग लगी है जिसकी वजह से धुआँ निकल रहा है। तुरंत फ़ायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई और फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौक़े पर पहुँच गई।फ़ायर ब्रिगेड को भी कहीं भी आग नहीं देखी थी। वो भी हैरान रह गए कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि ऐसा कभी नहीं होता कि धुआँ दिखे लेकिन आग ना हो।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
कई घंटों के बाद जब फ़ायर ब्रिगेड में पूरे शहर में देखा तो भी उन्हें कहीं आग नहीं दिखी।इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी सरकार को दी गई। पाकिस्तान की सरकार कुछ भी करने में हमेशा से असफल रहती है तो वो इस बात का पता भी नहीं लगा पाई कि आख़िरी धुंआ कैसे उठ रहा है !पाकिस्तान सरकार ने सेना को इसके बारे में बताया तो सेना ने ISI को इसकी जानकारी दे दी। एजेंसी ने जाँच की तो पता चला कि यह धुआं आग की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान लोगों की जलन की वजह से उठ रहा है। पाकिस्तान के लोग कितना चल रहे हैं इस बात का अंदाज़ा पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन की बेहूदा टिप्पणी से लगा सकते हैं। दरअसल लैंडिंग से ठीक पहले लैंडर विक्रम (Vikram) से संपर्क टूटने के बाद पाक मंत्री ने लिखा- जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर ‘एंडिया’।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे
ये भी पढ़ें : ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान
जो पाकिस्तान अपने दम पर एक मिसाइल ठीक से नहीं बना पाए वो चाँद पर जाने की भला सोच भी कैसे सकता है। हमेशा से पहले अमेरिका पर और अब चीन के भरोसे रहने वाला पाकिस्तान दूसरों पर सिर्फ़ टिप्पणियां कर सकता है। न ख़ुद के लिए कभी कुछ अच्छा सोच सकता है और न ही अच्छा कर सकता है। ये पाकिस्तान की ख़ुद की हक़ीक़त है जिसे वो ख़ुद कभी नहीं देखता। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर। आप बने रहे हमारे साथ ।
ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें