ये भी पढ़ें : मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चलने वाली गाड़ियों में आपने एक ख़ास बात नेटिस की होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जितनी भी कारें चलती हैं उनके आगे या पीछे जाति ज़रूर लिखी होती है। ऐसा इसलिए है कि यहाँ पर रहने वाले लोगों को अपनी जाति बताना अच्छा लगता है। गाड़ियों के आगे और पीछे अपनी जाति लिखवाना यहाँ के लोग गर्व की बात समझते हैं। यही वजह है कि लगभग सभी गाड़ियों के पीछे जाती लिखी होती है। लेकिन सोमवार को ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब वाक़या सामने आया जब एक युवक में नई गाड़ी ली लेकिन उसके पीछे युवक ने अपनी जाति नहीं लिखवाई। इसके बाद से युवक के घर वालों ने युवक से बात करना बंद कर दिया। युवक की घरवाले इस बात से नाराज़ है कि घर में नई कार आ गई लेकिन कार के आगे पीछे जाति नहीं लिखवाई गई। युवक के घर वालों का मानना था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके घर का लड़का उनकी बातों पर न चले और अपनी मनमर्ज़ी करें।
ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना
अपनी कई सालों की नौकरी के बाद युवक ने जब कार ख़रीदने का फ़ैसला किया उसे लगा कि वो घर वालों को सरप्राइज़ देगा। इसके लिए उसने घरवालों को बिना बताए कार ख़रीद ली और अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी। ताकि जब वो घर पहुँचे तो तमाम उसके रिश्तेदार उसके घर पर मिले। लेकिन जब वह घर पहुँचा तो उसके घर वाले उसको देखकर ख़ुश हुए लेकिन कुछ देर के बाद गाड़ी के पास आए तो सभी ग़ुस्सा हो गए। युवक के चाचा के लड़के का कहना था कि घर में नई कार आयी है लेकिन कार के पीछे जाति क्यों नहीं लिखवाई? घर वालों ने कहा कि कार के पीछे जाति ना लिखवाकर युवक ने उनकी नाक कटवा दी है। इसमें शर्म महसूस हो रही है कि ये उन्हीं के घर का लड़का है यही वजह है कि घर वालों समेत सभी रिश्तेदारों ने युवक से रिश्ता नाता तोड़ लिया और कुछ ही देर के बाद तमाम रिश्तेदार युवक के घर से चले गए।
ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए
युवक का कहना था कि उसे समझ में नहीं आ रहा के लिए घर वाले उसे किस बात पर नाराज़ हैं? मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले राहुल के मुताबिक़ उसने अपने पैसों से कार ख़रीदी है तो इसमें जाति लिखवाने की कौन सी बात है। जाति लिखवाना उसे सही नहीं लगा इसलिए उसने नहीं लिखवाई। वहीं राहुल की बात पर ग़ुस्सा हो गए। उसके चाचा के लड़के रोहित का कहना था कि कुछ दिन पहले उनके पड़ोस की लड़की ने एक साइकिल ख़रीदी थी जिस पर उसने अपनी जाति लिखवा ली तो हमारे परिवार में तो कार आयी है तो हम आख़िरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकते। अभी देखना होगा कि क्या आने वाले समय में राहुल को उसके घर वाले दोबारा से अपने परिवार का हिस्सा बनाते हैं या नहीं! इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर। आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें