ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम
इस साल मॉनसून के सीज़न में देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ देखने को मिली। ज़्यादा बारिश होने की वजह से लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से घरों में रखा सारा सामान बह गया। लोगों के ज़रूरी काग़ज़ात भी बाढ़ में बह गये। इसको लेकर सरकार ने लोगों की मदद के दावे भी किए। वहीं, दूसरी तरफ़ सरकार के लिए भी ये एक मुश्किल का सबब था क्योंकि हर किसी के लिए ज़रूरी होते हैं उसके काग़ज़ात, तो वहीं, सरकार के लिए कई ज़रूरी कामों में से एक होता है GDP की ग्रोथ। लेकिन इस साल GDP ग्रोथ सबसे कम रही है। जब बकवास न्यूज़ ने इसके बारे में सरकार से पूछा तो सरकार का पक्ष रखने वाले लोगों का कहना था कि इस बार देश में ज़्यादा बारिश हुई और ज़्यादा बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। बाढ़ में जहाँ लोगों के घर बह गए तो वहीं सरकार की GDP उसी बाढ़ में बह गई।
ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक
सरकार चाहती है कि जल्दी से जल्दी GDP को ढूंढा जाए। ताकि देश के लोगों को राहत मिल सके। सरकार के लोगों का कहना है हम प्राकृतिक आपदा पर कुछ भी नहीं कर सकते हैं। बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जो कभी भी आ सकती है।किसी भी स्थान पर आ सकती है ऐसे में इस पूरे मामले में सरकार का कोई भी दोष नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार अब GDP कम होने का दोष बाढ़ पर डालने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि विपक्ष के एक नेता ने अनेक पूछा की GDP कहाँ गयी ? GDP कैसे कम हुई है ? उसके जवाब में सरकार कहेगी कि GDP को वो लेकर कही भी नहीं गए हैं। GDP कम होने की वजह बाढ़ का आना है।
ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई
सरकार की ग़लत नीतियां रही हों या देश में ज़्यादा बाढ़ आयी हुई हो लेकिन हक़ीक़त तो यही है कि देश की GDP कम हुई है जिसकी वजह से रोज़गार कम हुए हैं। कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं। कई लोगों की नौकरियां पर संकट है। आम आदमी तो सरकार से पूछेगा की GDP कैसे कम हुई और अगर कम हुई है तो फिर इसको दोबारा से किस तरीक़े से ठीक किया जाएगा। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बनें रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें