सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Delhi NCR लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली में चमत्कार, साफ हवा से कोमा में चला गया था युवक, प्रदूषण बढ़ते ही होश में आया

ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी पर भी काफी असर पड़ा है। वहीं, लोगों की सेहत भी इसकी चपेट में आ रही है। दिल्ली में साफ हवा कम ही देखने को मिलती है। लेकिन ज्यादा प्रदूषण की वजह से दिल्ली के रहने वाले कुछ लोगों ने फैसला किया कि वह अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगाएंगे। ताकि उन्हें साफ हवा मिल सके। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके कई दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। एयर प्यूरीफायर लगाने के बाद युवक कोमा में चला गया। युवक युवक को साफ हवा की बिल्कुल भी आदत नहीं थी ।लेकिन जब उसे साफ हवा मिली तो उसका शरीर इसे झेल नहीं सका और युवक कोमा में चला गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक का कई घंटों तक इलाज किया, जिसके बाद युवक के हालात सामान्य हो पाए। युवक का कहना था कि उसे यकीन नहीं हो रहा था कि साफ हवा इतनी अच्छी होती है। इसकी वजह से खुशी के मारे वह कोमा में चला गया। ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पह...

विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना

ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर पार्टी चाहती है कि वो जीतकर सत्ता में वापसी करें। लेकिन ये इतना आसान नज़र नहीं आ रहा। सब कुछ जनता के मूड पर डिपेंड करेगा की जनता किसे जीत दिलाती है। लेकिन, उससे पहले सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले ही 1, लाख लीटर रायता ख़रीदने की योजना बना रही है । पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, इसके पीछे आम आदमी पार्टी ने तर्क दिया है कि वो चाहते हैं कि इस बार उनकी पार्टी चुनाव जीते। चुनाव जीतने के लिए ख़ास रणनीति की ज़रूरत होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव में रायता फैलाने की रणनीति बनायी है। ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान नाम न बताने की शर्त पर एक आम आदमी पार्टी नेता ने बकवास न्यूज़ को ...

एक ही बार में नोएडा जाने को राज़ी हुआ कैब ड्राइवर, लाइसेंस कैंसिल

ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा जाने के लिए वैसे तो आधे घंटे का वक़्त लगता है लेकिन अगर आप कैब की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए मशक़्क़त करनी पड़ती है। क्योंकि दिल्ली से नोएडा जाने में कैब ड्राईवर कई बार आनाकानी करते हैं। कैब ड्राइवर्स को टोल देना होता है जिसकी वजह से नोएडा नहीं जाना चाहते हैं। कई बार पैसेंजर्स के लिए एक्स्ट्रा पैसे भी चार्ज करते हैं। इस वजह से हर कोई इस बात से रूबरू हो चुका है कि एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे अगर एक्स्ट्रा पैसे नहीं दिए तो दिल्ली से नोएडा जाना आसान नहीं होगा। लेकिन राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में रहने वाले रोहित ने जब मंगलवार की सुबह नोएडा के लिए कैब बुक की तो ड्राइवर एक बार में ही नोएडा जाने को राज़ी हो गया। कोई सवाल जवाब नहीं किया गया, जिससे रोहित आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि उसको यक़ीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे कर सकता है जिसकी वजह से रोहित को कैब ड्राइवर पर शक होने लगा। ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंत्री ने किया खुलासा... इंग्...

दिल्ली के चोरों ने निकाला चोरी का गजब तरीक़ा, सैकड़ों लोगों के सामने दिनदहाड़े उड़ा ले जाते थे कार

प्रतीकात्मक तस्वीर, इसका खबर से कोई लेना देना नहीं है ये भी पढ़ें : दिल्ली के चायवाले ने गर्मी से कमाए लाखों रूपए, तपते सूरज के सामने करता था ऐसा... सावधान! सावधान! अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आपके पास कोई कार है तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोई भी आपकी कार को चोरी का सकता है राजधानी दिल्ली में इन दोनों कुछ ऐसे चोर पनप रहे हैं जिन्होंने कार को चुराने का अजीबोगरीब तरीक़ा ढूंढ निकाला है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के थाना देश बंधु गुप्ता रोड ने ऐसे तीन शातिर चोरो के गैंग का पर्दाफाश किया है जो क्रेनों से गाडियो को टोह करते और फिर उन्हें मेरठ, गाजियाबाद में कबाड़ियों को कटने के लिए बेच देते थे। अगर आप अपने किसी पुरानी कार का कोई हिस्सा पुरजा बदली करवाने के लिए जाएंगे तो हैरान मत होइएगा अगर आपकी कार में किसी पुरानी कार का या चोरी की हुई कार का कोई हिस्सा पुर्जा लगा दिया जाएगा क्योंकि ये चोर कारों को ले जाकर बेच देते थे और फिर इन कारों का एक हिस्सा पुर्ज़ा अलग कर दिया जाता था। ये भी पढ़ें : जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का ...