नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू
फिल्म में विवेक ओबेराय नरेंद्र मोदी बने हुए हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। सुबह से शाम आप नेताओं के वादे सुनते होंगे, सुबह उठते ही अखबार में भी नेताओं की कहानियां छपी होती हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया। इस ट्रेलर को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार उन पर सवाल उठा रही हैं। वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता भी उनके पक्ष में नहीं हैं। कई नेताओं ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। लेकिन कोई भी नेता सामने आकर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी के दिमाग में एक ही बात चल रही है आखिरकार बिल्ली के गले में घंटी बांधने कौन, मतलब सबसे पहले यह कहने की हिम्मत जुटा आएगा कौन? बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता नाराज हैं। भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कदर नाराज हैं कि वो उनसे बात भी नहीं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीद...