प्रतीकात्मक तस्वीर दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात बन गए जब प्लेसमेंट इंटरव्यू में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र चिल्लाया मंदिर वहीं बनाएंगे... दरअसल रवि नाम का छात्र दिल्ली में सिविल इंजीयनिंग के इम्तिहान के बाद प्लेसमेंट में बैठा था, कम नौकरियों और कुछ कर गुज़रने के दबाव से गुज़र रहे रवि से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि आप क्या बना सकते हो... अचानक रवि खड़े हो कर चिल्लाने लगा... मंदिर वहीं बनाएंगे... इंटरव्यू लेने वाले इससे घबरा गए... पूछताछ पता करने पर उन्हें पता लगा रवि कई whatsapp ग्रुप से जुड़ा है... और उसे लगता है कि राम मंदिर न बन पाने की वजह ये है कि उसे अब तक कोई ढंग का सिविल इंजीनियर नहीं मिल पाया... इंटरव्यू लेने वाले अचानक नारों से घबरा गए... जब उन्होंने रवि से पूछा कि मंदिर कहां बनाएंगे तो इसका जवाब उसके पास नहीं था... उसे बस इतना पता था मंदिर ‘वहीं’ बनाना है... और इसके लिए अच्छे इंजीनियर की तलाश की जा रही है रवि के साथ पढ़ने वालों का कहना था कि अक्सर वो इसी तरह के नारे अचानक लगाने लगता है... एक दिन जब रवि के पिताजी ने उसके बेडरूम में टीवी लगाने से मना कर दिया तो सोते स...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism