 |
| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने हर भाषण में राफेल में घोटाले का ज़िक्र करते हैं |
दिवाली की सेल आने वाली है। दिवाली सेल पर लगभग हर प्रॉडक्ट सस्ता मिलता है। कंई कंपनियां तो 50 फीसदी तक का डिस्काउंट देती हैं । ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां तमाम ऑफर्स की जानकारी टीवी, अखबार और सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाती हैं। इस सूचनाओं की जानकारी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंची तो उन्होंने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब दिवाली सेल सीज़न पर सेल चल रही है तो सरकार ने राफेल का सौदा पहले क्यों किया, दिवाली सेल पर खरीदते तो देश को करोड़ों रूपए का फायदा होता, देश के लोगों के पैसा बचाया जा सकता था
 |
| भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं |
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार को दिवाली सीज़न सेल के बारे में शायद कुछ पता ही नहीं है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़्यादातर विदेशों में रहते हैं जिस कारण देश में क्या हो रहा है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर मोदी जी देश में रहते हैं तो उन्हें दिवाली सेल के बारे में पता होता और देश को काफ़ी फ़ायदा होता। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।
 |
| दिवाली के वक्त कई उत्पादों पर 90 फीसदी तक डिस्काउंट मिल जाता है |
राहुल गांधी के बयान के बाद पूरी पार्टी उनके समर्थन में उतर आयी। कांग्रेस पार्टी नेताओं का कहना था कि राहुल जी बिलकुल सही कह रहे हैं। उनकी किसी भी बात में कुछ भी ग़लत नहीं है। देश में हर बार दिवाली के समय अगर आप कुछ ख़रीदते हैं तो उसमें डिस्काउंट मिलता है। राफेल पर भी देश को डिस्काउंट मिलना चाहिए था लेकिन मोदी जी ने जल्दबाजी में फैसला किया और डिस्काउंट का मौका खो दिया। राहुल गांधी के आरोपों पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखते हैं राहुल के आरोपों पर बीजेपी अपनी सरकार का बचाव कैसे कर पाती है
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें