सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नोटबंदी की असफलता के बाद मोदी निकालेंगे रुपया अस्थि कलश यात्रा

BJP Planning Asthi kalash yatra of rupees
रूपए की अस्थि कलश यात्रा की प्रतीकात्मक तस्वीर 
8 नवंबर 2016 की नोटबंदी के असफलता को सफलता में बदलने के लिए सरकार रुपये की अस्थि कलश यात्रा निकालेगी... माना जा रहा है इसके लिए ज़रिए रुपये में दोबारा आस्था जगाने की कोशिश की जा सकती है... इसके लिए पूरे देश में रुपये का अस्थि विसर्जन किया जाएगा... जगह जगह रुपये को श्रद्धांजलि दी जाएगी और रुपये के गिरते मूल्य के लिए प्रार्थना सभाएं की जाएंगी... सरकार 8 नवंबर को रुपया पुण्यतिथि भी मना सकती है... माना जा रहा है ये सारे कार्यक्रम बड़े स्तर पर पूरे देश में किए जाएंगे ताकि लोगों में रुपये को फिर से हीरो बनाया जा सके और उसकी साख पहले से बेहतर हो

पार्टी का मानना है कि रुपये की गिरती साख और नोटबंदी की बदनामी की वजह से कुछ ऐसा करना होगा ताकि लोग सरकार के फैसलों को इज़्ज़त से देख सकें... इसीलिए बड़े इवेंट की तैयारी की गई है... अस्थि कलश यात्रा से प्रेरणा लेकर बीजेपी नोटबंदी से ध्यान हटाना चाहती है... रिज़र्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी से कुछ खास फायदा नहीं हुआ और 99.3 फीसदी कैश वापस आ गया... लेकिन इस बात से परेशान होने के बजाए पार्टी मामले को पेंच देना चाहती है

Asthi kalash yatra of Atal Bihari Vajpayee
अटल जी का अस्थि कलश यात्रा की तरह ही रूपए की भी यात्रा निकालने की योजना है
नाम न छापने की शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बकवास न्यूज़ को बताया कि पार्टी जल्द ही लोगों को ये तर्क देगी कि मोदी ने 500-1000 के नोट को बंद नहीं किया बल्कि उन्हें मोक्ष दिया... बाकि वो अर्थव्यवस्था के कुचक्र से आज़ाद हो सकें... इसके अलावा बीजेपी देश में 4000 जगहों पर रुपया कलश यात्रा निकाल कर ये दर्शाएगी कि भारतीय मुद्रा जन्म-मरण के कुचक्र से आजाद आने की तरफ बढ़ रही है

बीजेपी को उम्मीद है कि वो नोटबंदी और जीएसटी के बाद परेशान कारोबारियों को इस कलश यात्रा से अपने साथ कर पाएगी... पार्टी को भरोसा है कि जिस तरह से अटल कलश यात्रा को मीडिया में कवरेज मिला, उसी तरह रुपया कलश यात्रा को भी समर्थन मिलेगा ताकि लगातार गिरते रुपये की छवि भी सुधारी जा सके और कारोबारियों के साथ युवाओं को भी अगले चुनाव से पहले पार्टी की तरफ आकर्षित किया जा सके...

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...