 |
| फ़्रांस के राष्ट्रपति ओलांदे |
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने अगले साल चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है... अगले साल होने वाले आम चुनाव में ओलांद मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार भी करेंगे... माना जा रहा है राफेल मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए ओलांद ने महागठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है... वो पूरे देश में रैलियां और प्रचार करेंगे... वहीं बीजेपी ने कहा है कि इसी वजह से ओलांद ने राफेल डील पर बयान दिया था, राफेल डील पर जिस तरह से ओलांद के बयान ने बीजेपी की मुसीबत बढ़ाई है उससे पार्टी को शक होने लगा है कि अगले साल होने वाले चुनाव में ओलांद की बड़ी भूमिका हो सकती है... पार्टी ये भी शक है कि राहुल गांधी ने ओलांद मिल गए हैं... वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक तौर पर कहा भी है कि राहुल और ओलांद मिल कर जुगलबंदी कर रहे हैं
 |
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ओलांद |
अब बीजेपी को ये भी शक है कि जल्द ही फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जंतर मंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दे सकते हैं... दूसरी तरफ बीजेपी इस बात से भी नाराज़ है कि बार बार उसे फंसाने वाले बयान विदेश से आ रहे हैं, पहले मेहुल चौकसी, फिर विजय माल्या और अब ओलांद ने विदेश में बयान दिया है... इससे कुछ कार्यकर्ताओं को ये भी लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों का पार्टी को ज़्यादा फायदा नहीं मिल पा रहा है
 |
| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी |
कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से नाराज़ हैं कि जब तक राहुल गांधी चीख चीख कर राफेल पर बोलते रहे तब बीजेपी ने इतना तवज्जो नहीं दिया... लेकिन ओलांद के एक बयान के बाद बड़ा राजनैतिक तूफान आ गया है... कांग्रेस को इस बात से नाराज़गी है कि देश में अभी भी राहुल से ज़्यादा ओलांद की बात सुनी जा रही है... कुछ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ओलांद को पार्टी में भी शामिल करने की बात की जा रही है...माना जा रहा है कि पार्टी की तरफ से कुछ नेता ओलांद को बनारस से टिकट भी देने की पेशकश कर सकते हैं... हालांकि अभी इस बारे में पार्टी कुछ खास नहीं बोल रही है
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें