 |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात बन गए जब प्लेसमेंट इंटरव्यू में सिविल इंजीनियरिंग का छात्र चिल्लाया मंदिर वहीं बनाएंगे... दरअसल रवि नाम का छात्र दिल्ली में सिविल इंजीयनिंग के इम्तिहान के बाद प्लेसमेंट में बैठा था, कम नौकरियों और कुछ कर गुज़रने के दबाव से गुज़र रहे रवि से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि आप क्या बना सकते हो... अचानक रवि खड़े हो कर चिल्लाने लगा... मंदिर वहीं बनाएंगे... इंटरव्यू लेने वाले इससे घबरा गए... पूछताछ पता करने पर उन्हें पता लगा रवि कई whatsapp ग्रुप से जुड़ा है... और उसे लगता है कि राम मंदिर न बन पाने की वजह ये है कि उसे अब तक कोई ढंग का सिविल इंजीनियर नहीं मिल पाया... इंटरव्यू लेने वाले अचानक नारों से घबरा गए... जब उन्होंने रवि से पूछा कि मंदिर कहां बनाएंगे तो इसका जवाब उसके पास नहीं था... उसे बस इतना पता था मंदिर ‘वहीं’ बनाना है... और इसके लिए अच्छे इंजीनियर की तलाश की जा रही है
रवि के साथ पढ़ने वालों का कहना था कि अक्सर वो इसी तरह के नारे अचानक लगाने लगता है... एक दिन जब रवि के पिताजी ने उसके बेडरूम में टीवी लगाने से मना कर दिया तो सोते सोते उसने नारा लगा दिया... टीवी वहीं लगाएंगे... जिससे घबरा कर उसके पिता ने रवि के बेडरूम में टीवी लगा दिया... रवि जाने-अंजाने में ऐसे ही नारा लगाता रहा है... कभी कभी तो सोते सोते भी उसके मुंह से नारे निकल जाते हैं... लेकिन नौकरी के इंटरव्यू में इस तरह के नारे के बाद रवि की मानसिक जांच कराई जा रही है
 |
| व्हाट्सएप के ग्रुप बेहद खतरनाक तरीके से वैचारिक आंतकवाद फैलाते हैं |
रवि के घर वाले भी इस बात से हैरान हैं कि जिस रवि से घर में सफेदी के वक्त दीवार से कील नहीं उखाड़ी जाती वो किस मंदिर बनाने की बात कर रहा है... रवि के घर वालों के मुताबिक उनके बेटे पर whatsapp की बुरी नज़र पड़ गई है और वो जल्द ही किसी मंदिर में झाड़ा लगवाने जा सकते हैं... ताकि उसके ऊपर से ये whatsapp forward का भूत उतारा जा सके... रवि की मां का कहना है कि अगर अब रवि ने मंदिर वहीं लगाएंगे टाइप नारा लगाया तो वो भूत उतारने के कुछ और तरीके भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं..
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें