 |
| जैक मा अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक हैं |
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक चीन के जैक मा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, लेकिन उनके परिवार वाले अब भी नाखुश हैं... परिवार का कहना है कि अगर जैक मा ने सरकारी नौकरी की होती तो उन्हें रिटायरमेंट के बाद कम से कम पेंशन ज़रूर मिलती... अब जैक को अपनी कमाई ही खर्च करनी पड़ेगी... जैक मा के पड़ोसियों के मुताबिक जैक मा छोटे से फ्लैट में रहते हैं... अगर वो सरकारी नौकरी करते तो उन्हें बड़ा घर भी मिलता और पेंशन भी... जैक मा ने शिक्षक बनने की इच्छा जताई है... इसके पीछे भी यही तर्क माना जा रहा है कि अगर वो शिक्षक होते तो उन्हें सरकारी घर और छुट्टियां मिलतीं... जबकि अपना कारोबार होने की वजह से उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिली... माना जा रहा है इसीलिए जैक मा को लगता है कि उन्हें टीचर होना चाहिए था
 |
| केएफसी में नौकरी के लिए गए थे लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था |
जैक मा की कुल संपत्ति करीब 2.88 और उनकी उम्र 54 साल है... जैक मा के रिश्तेदारों का कहना है कि अगर वो सरकारी नौकरी करते तो कम से कम 6 साल और नौकरी कर सकते थे... और उसके बाद उन्हें सरकारी पेंशन भी मिलती... अगर चीन में चुनाव होते तो जैक मा की रिटायरमेंट उम्र 62 साल हो जाती... जिससे वो और सैलरी पाते... वो भी बिना काम के... जैक मा के कथित रिश्तेदारों का भी कहना है कि अगर वो सरकारी नौकरी में होते तो ज़्यादा ऐश करते
दूसरी तरफ जैक मा टीचर बनने की इच्छा जता चुके हैं... उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अगर अब वो टीचर बन कर रिटायर होते हैं तो क्या उन्हें भी सस्ता घर, पेंशन और दूसरी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी या नहीं... जैक मा के रिटायरमेंट के बाद इस तरह के विवाद से लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वो अपना काम करें या अब भी उनके लिए सरकारी नौकरी करना बेहतर होगा... कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जब जैक मा खुद ये कबूल चुके हैं कि वो अच्छे छात्र नहीं बन पाए तो वो अच्छे टीचर कैसे हो सकते हैं
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें