कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह
ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक छत्तीसगढ़ के एक तांत्रिक ने दावा किया है कि उसने भारी बाढ़ और बारिश से होने वाली तबाही की वजह ढूंढ निकाली है... तांत्रिक के मुताबिक मेंढकों में बढ़ते प्रेम विवाह की वजह से ही इतनी ज़्यादा बर्बादी हुई है... इस तांत्रिक का कहना है कि विदेशी सभ्यता और इंटरनेट की वजह से प्रेम का रोग मेंढकों में भी फैल गया है..., इसी वजह से वो ज़्यादा शादियां कर रहे हैं... ये बात कई सांस्कृतिक ठेकेदार पहले ही बता चुके हैं कि मेंढक-मेंढकियों की शादी की वजह से ही बारिश होती है... तांत्रिक किसन लाल का कहना है कि पहले जब कम बारिश होती थी तो वो बड़ी मुश्किल से मेंढकों को पकड़ कर उनसे शादी करवा पाता था... लेकिन पिछले कुछ साल से मेंढकों में भी प्रेम प्रवृत्ति बढ़ी है... उनमें ब्रह्मचर्य तबाह होने लगा है... और लगातार मेंढक जोड़ों को झील, तालाब, नदी-नालों के पास से पकड़ा जाता रहा है... घरवालों और समाज के दबाव की वजह से ये प्रेमी जोड़े ज़्यादा शादी करने लगे हैं इसी वजह से प्रकृति को मजबूरन ज़्यादा बारिश करनी पड़ रही है. ये भी...