सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Amritsar Train Tragedy लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमृतसर में मरते रहे लोग, रोते रहे परिजन और ट्वीट करते रहे नेता

रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया  हादसे का वीडियो नीचे है दशहरे के दिन देश भर में खुशियां मनाई जा रही थी। रावण का दहन किया जा रहा था। लेकिन, अचानक पंजाब के अमृतसर से एक ख़बर आयी, जिसको सुनकर पूरा देश हिल गया। जश्न का माहौल मातम में बदल गया। हंसते हुए चेहरों पर आँसू देखे गए।रावण  दहन के दौरान ट्रेन से कटकर क़रीब 50 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई। रावण दहन हो रहा था तो दूसरी तरफ़ पटरी पर ट्रेन लोगों को चीरती हुई निकल गई। जो हाथ सुबह से मिठाइयां और कपड़े ख़रीद रहे थे उनके हाथों में शाम को कफन थे।किसी का सुहाग उजड़ गया तो किसी की कोख सुनी हो गई। किसी के सर से पिता का साया उठ गया तो कोई भीड़ में अपनों को ढूंढता नज़र आया। जिनके अपने हादसे में चले गए उनके आंसुओं का जवाब कौन देगा अपने पिता के साथ रावण का दहन देखने गए थे कुछ बच्चों की भी जान चली गई। TV चैनल पर बोलते हुए एक पिता की आंखों के  आँसू सूख गए और रोते हुए कहा मैंने भी अपना दो साल का बेटा खोया है। एक के बाद एक कई लोग सामने आए और अपना दुख व्यक्त किया। कईयों ने तो यहाँ तक दावा किया कि इस हादसे में कम...