दशहरे के दिन देश भर में खुशियां मनाई जा रही थी। रावण का दहन किया जा रहा था। लेकिन, अचानक पंजाब के अमृतसर से एक ख़बर आयी, जिसको सुनकर पूरा देश हिल गया। जश्न का माहौल मातम में बदल गया। हंसते हुए चेहरों पर आँसू देखे गए।रावण दहन के दौरान ट्रेन से कटकर क़रीब 50 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई। रावण दहन हो रहा था तो दूसरी तरफ़ पटरी पर ट्रेन लोगों को चीरती हुई निकल गई। जो हाथ सुबह से मिठाइयां और कपड़े ख़रीद रहे थे उनके हाथों में शाम को कफन थे।किसी का सुहाग उजड़ गया तो किसी की कोख सुनी हो गई। किसी के सर से पिता का साया उठ गया तो कोई भीड़ में अपनों को ढूंढता नज़र आया।
जिनके अपने हादसे में चले गए उनके आंसुओं का जवाब कौन देगा
अपने पिता के साथ रावण का दहन देखने गए थे कुछ बच्चों की भी जान चली गई। TV चैनल पर बोलते हुए एक पिता की आंखों के आँसू सूख गए और रोते हुए कहा मैंने भी अपना दो साल का बेटा खोया है। एक के बाद एक कई लोग सामने आए और अपना दुख व्यक्त किया। कईयों ने तो यहाँ तक दावा किया कि इस हादसे में कम से कम 150-200 लोगों की जान गई है। इस हादसे से पहले प्रशासन सोया हुआ था। लेकिन लोगों की जान गई तो प्रशासन तुरंत जाग गया। रेल की पटरी से महज़ 30 फ़ुट की दूरी पर रावण का दहन किया जाता है। लेकिन प्रशासन इसे न ही रोकने की कोशिश करता है ना ही रेलवे को ट्रेन को धीमी चलाने की कोई अपील करता है।
हादसे का वीडियो
सीएम अमरिंदर सिंह और पीएम मोदी सहित सबने हादसे पर ट्वीट किया
लाशों पर राजनीति करना नेताओं को बख़ूबी आता है। लोग मारे गये तो एक के बाद एक नेताओं ने ट्वीट करने शुरू कर दिए। मरने वाले परिवार के सदस्यों का दर्द तो जाना नहीं। बस ट्वीट करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दीं। इस हादसे में मारे गए लोगों की जान पर भी हर्ज़ाने के रूप में पैसा भी देने का ऐलान कर दिया गया। टूटी हुई हड्डी, टूटी हुए हाथ और टूटी हुई सांस के लोगों को अलग अलग कैटेगरी में रखा गया है जिन लोगों की साँसे बंद हो चुकी है। मतलब जो लोग इस हादसे में मारे जा चुके हैं उनके परिजनों को 5,00,000 रुपये दिए जाएंगे। काश! पैसे देकर किसी को दोबारा ज़िंदा कर दिया जाता तो आज इस हादसे में जाने देने वाले लोग दोबारा जिंदा हो जाते।
प्रतीकात्मक तस्वीर शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...
बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...
सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं। ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...
बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें