सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अस्थाना खोलेंगे ‘नई CBI’, असली CBI होने का दावा

Ex Special Director of CBI Rakesh Asthana
सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना
अपनी-अपनी डफली, अपना-अपना राग, CBI में कुछ ऐसा ही चल रहा है। दूसरों की जाँच करने वाले आज ख़ुद जाँच के दायरे में हैं। जो कभी दूसरों की जांच करते थे, सवाल पूछा करते थे आज वो ख़ुद आरोपी बन गए हैं और उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। CBI के डायरेक्टर राकेश अस्थाना को उनके पद से हटा दिया गया है। अस्थाना पर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मोइन कुरैशी केस में कथित रूप से दो करोड़ रुपये घूस लेने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि अब CBI के मुखिया या कहें पूर्व मुखिया आरोपी है तो उन्होंने अपनी ख़ुद की CBI यानी नई CBI खोलने का फ़ैसला किया है।

Central Bureau of Investigation
सीबीआई के दो बड़े अधिकारियों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था 
सूत्रों के मुताबिक़, राकेश अस्थाना का ऐसा कहना है कि वो CBI के डायरेक्टर थे तो CBI उनकी है। अगर उनके उनके पद से हटा दिया जाता है तो अब वो अपनी ख़ुद की नई CBI खोलेंगे। ये ठीक वैसा ही है जैसे किसी नेता को अगर पार्टी से निकाल दिया जाए तो वो ख़ुद की राजनीति पार्टी बना लेता है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि राकेश अस्थाना कई वकीलों से इस बारे में क़ानूनी राय ले रहे हैं, अगर क़ानून के जानकारों ने उन्हें नई CBI खोलने के लिए हरी झंडी दे दी तो फिर वो अपनी नई CBI चलाएंगे साथ ही जाँच भी ख़ुद ही कर लेंगे।

Alok Verma Narendra Modi and Rakesh Asthana
डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को केंद्र सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया है 
घोटालों की जाँच करने वाले अफ़सर आज घोटालेबाज़ लग रहे हैं, ख़ुद भ्रष्टाचारी लग रहे हैं। देश की सबसे बड़ी जाँच एजेंसी के मुख्या पर ऐसे आरोप लगना काफ़ी दुख की बात है। जिन्हें देश की जनता उम्मीदों से देखती थी आज वो ख़ुद कटघरे में खड़े हैं। जाँच एजेंसी पर सवाल उठे तो वो लोग आज खुशियाँ मना रहे हैं। जो लोग या तो आरोपी हैं या उनके ख़िलाफ़ जाँच चल रही है, उदाहरण के तौर पर आप कई नेताओं के साथ-साथ लंदन में बैठे भगोड़े विजय माल्या को ही देख सकते हैं। देश का पैसा लूटकर विदेश में बैठे विजय माल्या आज काफ़ी ख़ुश होंगी क्योंकि अब क़ानूनन तौर पर वो CBI पर ही आरोप लगाएंगे।

कहा जाता है बात निकली है तो दूर तलक तक जाएगी। दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में रात के अंधेरे में जो कुछ हुआ वो पूरी दुनिया के सामने आ गया। सुबह होते-होते अख़बार की सुर्ख़ियों से लेकर TV की हेडलाइन तक CBI की चर्चा हर किसी की ज़ुबान पर थी। उम्मीद करते हैं कि देश की सबसे बड़ी एजेंसी का मामला जल्द ही शांत हो पाएगा।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...